जिला पुलिस नूरपुर की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कम मचा
जिला पुलिस नूरपुर की नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई से नशा माफिया में हड़कम मचा
नूरपुर : विनय महाजन /
हिमाचल प्रदेश सरकार की “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग्स नीति के अन्तर्गत नशा तस्करों एवं अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है । जिला पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा नूरपुर मे आज एक संवाद सम्मेलन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि जिला पुलिस नूरपुर में नशे के खिलाफ जो अभियान जिले में शुरू किया था उसे पर सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे हैं l इसी क्रम में जिला पुलिस नूरपुर द्वारा सुखदेव पुत्र गुरदियाल चंद निवासी वार्ड नं. 09, तहसील इन्दौरा, जिला कांगड़ा (हि0प्र0) द्वारा अवैध नशे के कारोबार से अर्जित सरकारी मन्दिर की जमीन पर अवैध रुप से निर्मित मकान को स्थानीय प्रशासन द्वारा पुलिस के सहयोग से सील करके कब्जे में ले लिया था । जो दिनांक 13.05.2026 को उपरोक्त अवैध संपत्ति को विधिवत रूप से ध्वस्त (Demolish) कर दिया गया l यहाँ पर वर्णित है कि उपरोक्त सम्पत्ति का मालिक सुखदेव उपरोक्त एक आदतन नशा तस्कर है जिसके विरुद्ध एन डी एन्ड पीएस एक्ट के अधीन कई अभियोग दर्ज है l इसके अतिरिक्त दिनांक 21.09.25 को थाना डमटाल में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के अभियोग संख्या 120/25 दिनाक 21.09.2025 अधीन धारा 21,29 एनडीपीएस एक्ट में जिला पुलिस नूरपुर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 22.65 ग्राम चिट्टा , सोना, चांदी, डिजिटल वेट मशीन तथा 4.70 लाख रुपये बरामद किए थेl इस अभियोग की वित्तीय जांच के दौरान एक नामांकित आरोपी लवजीत कुमार उर्फ लब्बा निवासी भदरोया की 18.08 लाख रुपये की अवैध संपत्ति चिन्हित कर जिला पुलिस नूरपुर द्धारा जब्ती की थी । जब्त की गई सम्पति को सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली द्धारा जब्ती आदेशों की पुष्टि की गई है । उन्होंने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर अब तक 16 मामलों में वित्तीय जांच कर 26.63 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है जो कि हिमाचल प्रदेश मे सबसे अधिक ऐतिहासिक रिकॉर्ड हैlजिला पुलिस द्वारा भविष्य में भी नशा माफिया एवं समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध इसी प्रकार की सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी, ताकि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके तथा समाज में कानून व्यवस्था एवं शांति बनाए रखी जा सके । हिमाचल प्रदेश सरकार नशा तस्करों तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित संपत्ति के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें