भूतपूर्व सैनिक हवलदार रोशन लाल शर्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई, सैनिक लीग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

 भूतपूर्व सैनिक हवलदार रोशन लाल शर्मा को नम आंखों से अंतिम विदाई, सैनिक लीग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति तथा सैनिक लीग जिला बिलासपुर द्वारा भूतपूर्व सैनिक हवलदार रोशन लाल शर्मा को अंतिम विदाई देते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा, कर्नल रत्न लाल शर्मा तथा झंडूता विधानसभा क्षेत्र के विधायक जीत राम कटवाल सहित बड़ी संख्या में वैटरन सैनिकों एवं क्षेत्रवासियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


अंतिम विदाई के दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से गूंज उठा।


प्रदेशाध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि गांव थुराण, झंडूता विधानसभा क्षेत्र निवासी भूतपूर्व सैनिक हवलदार रोशन लाल शर्मा का निधन बीती रात लगभग 10 बजे हुआ। उन्होंने अपनी अंतिम सांस अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर में ली। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।


उन्होंने बताया कि दिवंगत रोशन लाल शर्मा पिछले लगभग दो महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 17 मार्च 2026 को उन्हें शुगर अटैक आने के बाद एम्स बिलासपुर, पीजीआई चंडीगढ़ तथा ईसीएचएस पैनल अस्पतालों में उनका उपचार चला, लेकिन चिकित्सकों और परिवार के अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।


बालक राम शर्मा ने कहा कि रोशन लाल शर्मा का जीवन अनुशासन, देशभक्ति और सेवा भावना का प्रतीक रहा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि एक ही परिवार के पांचों भाइयों ने भारतीय सेना में सेवाएं देकर देश रक्षा में अपना योगदान दिया। इनमें बड़े भाई कर्नल रत्न लाल शर्मा ने सैनिक से लेकर लेफ्टिनेंट कर्नल पद तक का गौरवपूर्ण सफर तय किया, जो पूरे इलाके के लिए प्रेरणास्रोत है।


दिवंगत हवलदार रोशन लाल शर्मा के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों, स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लेकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर सुबेदार सागर सिंह चंदेल, सुबेदार वचन सिंह चंदेल, सुबेदार रणजीत सिंह ठाकुर, कैप्टन जय सिंह ठाकुर, हवलदार सलिंद्र कुमार, सुबेदार मेजर राम कृष्ण, हवलदार महिन्द्र, कैप्टन हरबंस वभोरिया, सुबेदार मेजर राम लाल, सुबेदार पवन कुमार तथा सुबेदार रमेश कुमार सहित अनेक वैटरन सैनिक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर