नूरपुर नगर परिषद चुनाव मे 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला मतदाताओं की खामोशी से 20 प्रत्याशियों की चिंता बड़ी

 नूरपुर नगर परिषद चुनाव मे 8298 मतदाता करेंगे 20 प्रत्याशियों की जीत हार का फैसला मतदाताओं की खामोशी से 20 प्रत्याशियों की चिंता बड़ी 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर स्थानीय नगर निकाय चुनाव के तहत 17 मई को होने वाले मतदान में नूरपुर नगर परिषद के 9 वार्डों के कुल 8298 मतदाता 20 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।


निर्वाचन अधिकारी अरुण शर्मा ने सभी मतदाताओं से अपील की कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान में सहयोग देने का भी आह्वान किया। आज मतदान के लिए सभी पार्टियों मतदान केदो पर भेज दी गई है l पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था का भी बंदोबस्त किया गया है l चुनाव शांति में हो यह प्रशासन की अपील है मतदाताओं से l मतदान सुबह 7:00 बजे से आरंभ होगा और दोपहर बाद 3:00 बजे खत्म हो जाएगा और देर शाम के बाद मतगणना आरंभ होगीl उधर नगर परिषद के चुनाव को जीतने के लिए दोनों सियासी दलों ने काफ़ी दिनों से डोर टू डोर अभियान आरंभ करके मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं लेकिन मतदाताओं की खामोशी ने सियासी दलों की चिंता वढाई हुई है l आज आखिरी दिन है लेकिन आज भी मतदाता खामोश है आज मतदाता का समय है l विधायक रणवीर सिंह निक्का को डोर टू डोर अभियान में भाजपा की छवि को बचाने के लिए मेहनत करनी पड़ रही है अब देखते हैं कि क्या नगर परिषद में इस बार मोदी सरकार की नीतियों को लेकर भगवा झंडा लहरा पाते है कि नही उधर कांग्रेस भी मतदाताओं की खामोशी को लेकर काफ़ी चुप दिखाई दे रही हैl शहर में लोगों कहना है कि आखिरकार अजय महाजन इस चुनाव में चुप्पी क्यों धारण किए हुए हैं क्या उनकी चुप्पी है? ऐसे अनेको प्रश्न शहर में चर्चित है lइस चुनाव को लेकर आजकल गली-गली दुकान दुकान पर यह चर्चाएं जारी है की नगर परिषद में परचम कांग्रेस का होगा लेकिन विपक्ष में सियासी दल का कहना है कि इस बार कमेटी में फिर एक बार भगवा झंडा लगाया जाएगा मतदाताओं के सहयोग से l नगर नगर परिषद का यह चुनाव भूतपूर्व विधायक अजय महाजन के साथ-साथ वर्तमान विधायक के लिए भी भविष्य की राजनीति तय करेगाl जो भी सियासी दल अपना परचम परिषद में लगाएगा उसका उसका प्रभाव पंचायती राज संस्था चुनाव में भी देखने को मिलेगाl यह चुनाव भले ही गैर राजनीतिक आधार पर हो रहे हैं लेकिन कांग्रेस और भाजपा दोनों आमने-सामने इस चुनाव को लड़ रहे हैं l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर