पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कांगड़ा में 17,643 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

 पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए कांगड़ा में 17,643 उम्मीदवार चुनाव मैदान में




धर्मशाला, पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के लिए जिला कांगड़ा में नामांकन प्रक्रिया तथा नाम वापसी की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद विभिन्न पदों के लिए कुल 17,643 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गए हैं। जिला स्तर पर प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के लिए कुल 19,698 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे, जिनमें से जांच के दौरान 250 नामांकन निरस्त किए गए तथा 1,805 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।

यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन ठाकुर ने बताया कि जिला में प्रधान पद के लिए कुल 3,817 नामांकन दाखिल हुए थे। इनमें 62 नामांकन जांच के दौरान निरस्त हुए तथा 479 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। इसके बाद कुल 3,276 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। उप-प्रधान पद के लिए 4,212 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 26 नामांकन निरस्त हुए तथा 508 नाम वापस लिए जाने के बाद 3,678 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

इसी प्रकार वार्ड सदस्य पद के लिए 9,799 नामांकन दाखिल किए गए थे। जांच में 145 नामांकन निरस्त हुए तथा 720 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। इसके बाद 8,934 उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 1,604 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें 14 नामांकन निरस्त हुए और 81 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए, जिसके बाद 1,509 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 266 नामांकन दाखिल हुएए जिनमें 3 नामांकन निरस्त हुए तथा 17 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। इसके बाद 246 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर