जिला कांगड़ा में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सर्वाधिक पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

 जिला कांगड़ा में ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सर्वाधिक पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित


धर्मशाला,  जिला कांगड़ा में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के तहत विभिन्न पदों पर कई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। यह जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) सचिन ठाकुर ने बताया कि जिला के विभिन्न विकास खंडों में प्रधान, उपप्रधान, ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति सदस्य पदों पर कुल 1680 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। जिला परिषद सदस्य पद पर कोई उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित नहीं हुआ है।

उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए कुल 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि उपप्रधान पद के लिए 8 उम्मीदवारों ने बिना मुकाबले जीत दर्ज की है। इसी प्रकार ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर सर्वाधिक 1657 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 5 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

 इंदौरा विकास खंड में सर्वाधिक 5 प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य पद पर विकास खंड इंदौरा में सर्वाधिक 153, लंबागांव में 127, रैत में 121, सुलह में 88, देहरा में 119 तथा फतेहपुर में 103 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

पंचायत समिति सदस्य पद के लिए प्रागपुर, पालमपुर, नगरोटा बगवां, बड़ोह तथा रैत विकास खंड से एक-एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुआ है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर