आयुष्मान आरोग्य कल्याण निधि को लेकर आयुर्वेद विभाग नूरपुर में एक दूसरे पर आरोपो की छड़ी

 आयुष्मान आरोग्य कल्याण निधि को लेकर आयुर्वेद विभाग नूरपुर में एक दूसरे पर आरोपो की छड़ी 


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी मुख्यमंत्री को ऐसे मामले में आगाज किया था 

नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर प्रदेश मे ब्लॉक आयुर्वेदिक अधिकारी द्वारा आयुष्मान आरोग्य कल्याण निधि के पैसे को लेकर ब्लॉक के आयुर्वेदिक डॉक्टरों पर खास लोगों से सामान खरीदने का दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। यह विवाद विभाग में रुकने का नाम नहीं ले रहा है आखिर प्रश्न यह उठता है कि कौन विभागीय अधिकारी है जिसने विभाग की गोेपनीतया को लीक किया है l व्यवस्था परिवर्तन सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी मंडी की जनसभा में मुख्यमंत्री को इस चीज का आगाज कराया था कि हिमाचल प्रदेश में कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जो विपक्ष को विभाग की गोपनीयता की लीकेज कर रहे हैं जिसका एक उदाहरण नूरपुर में इस विभाग मे देखने को मिला l विभाग के अंदर वाद विवाद शुरू हो गया है और सभी अधिकारी अपना अपना पक्ष रख रहे हैं लेकिन प्रश्न यह है कि जो कार्य उच्च स्तर पर विभाग को करना चाहिए था वह मीडिया मे कैसे पहुंचा? विभाग में यह प्रश्न चर्चित है जिसमें सरकारी पत्र में छेड़खानी करने का भी आरोप है l ब्लॉक स्तर के डॉक्टरों की शिकायत पर सह निदेशक आयुर्वेद कांगड़ा जोन डॉ. इंदु शर्मा व जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृजनन्दन शर्मा ने भी इस मामले मे यह स्पष्ट किया कि यह बैठक आयुष्मान आरोग्य कल्याण निधि को लेकर की गई शिकायत के आधार पर बुलाई गई थी और इसका चुनावों से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के पूर्व मंत्री को भेजे गए लेटर में एजेंडे से छेड़छाड़ की गई थी जबकि मूल एजेंडे में लिखा था कि बैठक आयुष अधिकारियों की शिकायत के आधार पर रखी गई है।बैठक में सामने आया कि ब्लॉक आयुष अधिकारी द्वारा आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर के लिए 29,587 रुपये और लैब के सामान के लिए 19,000 रुपये के चेक देने का दबाव बनाया जा रहा है। आरोप है कि डॉक्टरों को चुनिंदा लोगों से ही सामान खरीदने के लिए कहा जा रहा है। वहीं इस संबंध में ब्लॉक आयुष अधिकारी रवि शर्मा ने सभी आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि जिला आयुष अधिकारी नूरपुर जोन को आए 3 लाख रुपये अपनी मर्जी से अपने चहेतों को कुछ कार्यों के लिए बांटने का आरोप लगाया है लिए जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन पर अनुचित दबाव बनाकर ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं।फिलहाल मामले में दोनों पक्षों के आरोप-प्रत्यारोप के बीच आयुष विभाग में खींचतान जारी है। क्षेत्र की जनता ने इस मामले में व्यवस्था परिवर्तन सरकार के मुखिया सुखविंदर सुखों से इस समस्त कांड की जांच की मांग की है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर