विक्रम बत्रा वन विहार को कांग्रेस अपनी उपलब्धि न बताए: पूर्व विधायक प्रवीन कुमार

 विक्रम बत्रा वन विहार को कांग्रेस अपनी उपलब्धि न बताए: पूर्व विधायक प्रवीन कुमार

​कांग्रेस के घोषणा पत्र में परियोजना को शामिल करने पर जताया कड़ा ऐतराज


पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा है कि वह विन्द्रावन में निर्माणाधीन 'विक्रम बत्रा वन विहार' (वन वाटिका) को अपने घोषणा पत्र में शामिल कर इसे अपनी उपलब्धि के रूप में जनता के सामने पेश न करे। पूर्व विधायक ने स्पष्ट किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण में कांग्रेस का दूर-दूर तक कोई योगदान नहीं रहा है।

​कभी गंदगी का केंद्र था विन्द्रावन, 'इन्साफ संस्था' ने बदली तस्वीर ।

​पूर्व विधायक प्रवीन कुमार ने क्षेत्र की पुरानी स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि विन्द्रावन क्षेत्र कभी भारी गंदगी और असहनीय दुर्गंध का केंद्र बन चुका था। वहां से गुजरने वाले राहगीरों को अपनी नाक दबाकर निकलना पड़ता था। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत मिशन' की खुलेआम धज्जियां उड़ रही थीं, जिससे स्थानीय निवासियों और शैक्षणिक संस्थानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

​उन्होंने बताया कि इस स्थिति को सुधारने के लिए उनकी समाज सेवा में समर्पित “इन्साफ संस्था” ने पहल की। संस्था के सदस्यों ने पीपीई किट और दस्ताने पहनकर खुद मैदान संभाला और इस पूरे क्षेत्र की सफाई का महा अभयान शुरू किया। सफाई अभियान के सफल होने के बाद, संस्था द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता श्री शान्ता कुमार की गरिमामयी उपस्थिति तथा परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा के पूजनीय माता-पिता की मौजूदगी में यहाँ एक भव्य वन महोत्सव का आयोजन किया गया था।


​भाजपा नेताओं की अनुशंसा और केंद्र-राज्य सरकार के सहयोग से साकार हुआ प्रोजेक्ट

​प्रवीन कुमार ने परियोजना की तकनीकी और प्रशासनिक प्रक्रिया का ब्योरा देते हुए बताया कि 'इन्साफ संस्था' के तकनीकी विशेषज्ञों ने ही इस पूरी परियोजना की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) और प्रस्ताव तैयार किया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के माध्यम से इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाया गया।

​उन्होंने दावा किया कि वन विभाग के सार्थक सहयोग, हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव के अभूतपूर्व सहयोग से ही यह परियोजना आज धरातल पर उतर पाई है। इस तरह प्रदेश व केन्द्र सरकार के सहयोग से ​₹4.10 करोड़ की लागत से यह वन विहार बन रहा है । ​पूर्व विधायक ने कहा कि 4 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से विकसित हो रहा यह 'विक्रम बत्रा वन विहार' एक शानदार नेचर पार्क के रूप में तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए दोबारा दोहराया कि इस पूरे प्रोजेक्ट को शुरू करने से लेकर इसके बजट और निर्माण तक में कांग्रेस पार्टी की कोई भूमिका नहीं रही है, इसलिए नगर निगम के चुनावों में कांग्रेस पार्टी इसका झूठा श्रेय लेने की कोशिश बंद करे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर