सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने समान कानून की उठाई मांग
सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने समान कानून की उठाई मांग
मंडी : अजय सूर्या /
हिमाचल प्रदेश में सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों को लेकर सीसीआईडी ट्रस्ट के आरटीआई राष्ट्रीय अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने सरकार से पुरुषों और महिलाओं के लिए समान कानून लागू करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि समाज में कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए तथा पारिवारिक एवं सामाजिक व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट नियम बनाए जाने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बिना विवाह किसी महिला का किसी व्यक्ति के घर में रहना सामाजिक और कानूनी विवादों को जन्म दे सकता है।
सुरेंद्र कुमार ने अपने बयान में कहा कि यदि कोई व्यक्ति किसी महिला को अपने घर में शरण देता है और मामला कानून के दायरे में आता है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है तथा सजा का प्रावधान भी लागू किया जा सकता है।
उन्होंने सरकार से इस विषय पर स्पष्ट नीति एवं सख्त कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि इससे समाज में पारदर्शिता और अनुशासन बना रहेगा। वहीं उनके इस बयान के बाद क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें