नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई चिट्टा तस्करी मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और आरोपी गिरफ्तार

 नूरपुर पुलिस की कड़ी कार्रवाई चिट्टा तस्करी मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर एक और आरोपी गिरफ्तार


नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर के क्षेत्र भदरोया में पकड़ी गई 41.40 ग्राम चिट्टा के मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुस्तैदी से नशे के स्रोत का पता लगाकर आज मामले से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार आरोपी का नाम मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (उम्र 22 वर्ष), निवासी भदरोया, तहसील इंदौरा( काँगड़ा ) हिमाचल प्रदेश है l आरोपी को एन डी एन्ड पी एस एक्ट अधिनियम की धारा 29 के तहत आज गिरफ्तार किया गया है।गौरतलव है कि 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया में एक घर से सिलाई मशीन के नीचे छिपाई गई 41.40 ग्राम हेरोइन बरामद की थी जिसमें मां-बेटा को गिरफ्तार किया गया था। इसी मामले एफ आई आर No. 93/2026, पीएस डमटाल की कड़ियों को जोड़ते हुए आज इस आरोपी को दबोचा गया। नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर नूरपुर पुलिस की यह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी l यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक और कुल भूषण वर्मा के कार्यालय से मीडिया को दी गई हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर