रिवालसर नगर पंचायत चुनाव : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का शानदार प्रदर्शन, कई वार्डों में दर्ज की बड़ी जीत

 रिवालसर नगर पंचायत चुनाव : कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों का शानदार प्रदर्शन, कई वार्डों में दर्ज की बड़ी जीत


रिवालसर : अजय सूर्या /

रिवालसर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अधिकांश वार्डों में जीत हासिल कर अपनी मजबूत राजनीतिक पकड़ का परिचय दिया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई तथा कई स्थानों पर जश्न का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और मिठाइयों के साथ समर्थकों ने विजयी उम्मीदवारों का स्वागत किया।

वार्ड नंबर 1 से रश्मि गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुईं, जिससे कांग्रेस समर्थकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं वार्ड नंबर 2 से संतोष कुमारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 23 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। वार्ड नंबर 3 में हिमाचली देवी ने सत्या देवी को 17 मतों से मात देकर जीत अपने नाम की।

वार्ड नंबर 4 से भावनेश्वर दत्त ने तारा चंद और कश्मीर सिंह यादव को पराजित कर विजय हासिल की। वार्ड नंबर 5 में सुनीता गुप्ता ने नीलम कुमारी और नीलम शर्मा को हराकर अपनी जीत सुनिश्चित की।

इसी प्रकार वार्ड नंबर 6 से प्रीति ने मंजू देवी को शिकस्त दी, जबकि वार्ड नंबर 7 से लाभ सिंह ने शिव कुमार और हरीश को हराकर जीत का परचम लहराया।

नगर पंचायत रिवालसर में कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों की इस सफलता को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनता के विश्वास, विकास कार्यों और संगठन की मेहनत की जीत बताया है। चुनाव परिणाम आने के बाद विजयी प्रत्याशियों को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं तथा लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद जताई है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर