फतेहपुर के पत्रकार को करीब डेढ साल के बाद मिला मोबाईल,
फतेहपुर के पत्रकार को करीब डेढ साल के बाद मिला मोबाईल,
पत्रकार ने माननीय उच्च न्यायलय का जताया आभार
फतेहपुर : बलजीत ठाकुर /
उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर के पत्रकार सुरेन्द्र मिन्हास को करीब डेढ साल बाद मोबाईल मिल गया हैँ.
जिस पर पत्रकार ने माननीय उच्च न्यायलय का आभार जताया हैँ .
एक भेंटवार्ता में पत्रकार सुरेन्द्र मिन्हास ने बताया गत 21 जनवरी 2025 को पुलिस ने उनका मोबाईल जब्त कर लिया था.
मोबाईल जब्त करने का कारण ज़ब पत्रकार ने आरटीआई के तहत जानना चाहा तो पता चला कि उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई हैँ.
जिस पर पत्रकार ने एफआईआर को रद्द करवाने के माननीय उच्च न्यायलय में अपील दर्ज की थी.
जिस पर माननीय उच्च न्यायलय ने सभी तथ्यों की गहनता से जांच करते हुए एफआईआर को रद्द कर दिया था.
वहीं फिर पत्रकार ने जब्त मोबाईल को बापिस लेने के लिए जवाली स्थित माननीय न्यायलय में अपील की थी..
जिस पर माननीय न्यायलय ने मोबाईल बापिस करने के पुलिस को आदेश जारी किये थे.
जिन्हे लेकर रविवार को पत्रकार पुलिस थाना जवाली पहुंचा व पुलिस से अपना मोबाईल बापिस प्राप्त किया.
इस दोरान पत्रकार ने कहा बीते करीब डेढ बर्ष से वह व उनका परिवार प्रताड़ना का शिकार हुआ हैँ.
जिसके चलते जल्द ही पत्रकार द्वारा कानूनी कार्रवाही शुरू करने बारे संकेत भी दिए.
साथ ही कहा बड़े खेद का बिषय हैँ कि बिना जांच -पड़ताल किये पुलिस ने उनके ऊपर एफआईआर दर्ज कर दी.
बताया उन्होंने तो मुख्यमंत्री के जवाली दौरे की खबर को सिर्फ धन्यवाद के साथ चलाया था जबकि जिस चैनल ने मुख्यमंत्री की छवि को खराब करने के लिए खबर को एडिट कर चलाया था उसके खिलाफ कोई भी कार्रवाही नहीं की गई.
वहीं पर्यावरण प्रेनी मिलखी राम शर्मा ने कहा पत्रकार का मोबाईल किसी षड्यंत्र के तहत जब्त किया गया था.
उन्होंने प्रशासन को आयना दिखाते हुए कहा कि पत्रकारों व आम लोगों पर डंडा चलाने की बजाए अपराधी लोगो पर डंडा चलाए ताकि अपराध कम हो पाए.
इस मौक़े पर पत्रकार बलजीत ठाकुर, पत्रकार संजीव राणा, पत्रकार दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे.

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें