नूरपुर पुलिस ने पंजाब के माधोपुर से बरामद की चोरीशुदा ऑल्टो कार !
नूरपुर पुलिस ने पंजाब के माधोपुर से बरामद की चोरीशुदा ऑल्टो कार !
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर के तहत नूरपुर पुलिस ने जनवरी (2025) माह में चोरी हुई एक मारुति ऑल्टो कार को पंजाब के माधोपुर से बरामद करने में सफलता हासिल की है।मामले का विवरण इस प्रकार से है कि 08.01.2025 शिकायतकर्ता समीर सहोत्रा, निवासी चौगान बाजार नूरपुर ने अपनी ऑल्टो कार (नंबर HP 38B 6002) के चिनवा रोड स्थित गैराज से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना नूरपुर में एफ आई आर नंबर 14/25, धारा 303(2) बी एन एस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।मुकदमे की तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस चोरीशुदा वाहन को माधोपुर (पंजाब) से ट्रेस कर अपने कब्जे में ले लिया है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें