नूरपुर पुलिस: नशा मिटाने के लिए ग्राम पंचायत गंगथ में हुई बैठक
नूरपुर पुलिस: नशा मिटाने के लिए ग्राम पंचायत गंगथ में हुई बैठक
नूरपुर : विनय महाजन /
पुलिस जिला नूरपुर द्वारा ग्राम पंचायत गंगथ में नशा रोकने के लिए एक बैठक की गई। इस बैठक में पी एम श्री राजकीय सीनयर सेकेंडरी स्कूल गंगथ के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, स्थानीय पटवारी और गांव के लोग मौजूद रहे।बैठक की मुख्य बातें इस प्रकार से रही जिनमे नशे के नुकसान को लेकर बैठक में लोगों को चिट्टा और दूसरे नशों के बुरे असर और नुकसान के बारे में बताया गया।निगरानी रखने की अपील गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी से अपील की गई कि अपने आस-पास और संदिग्ध लोगों पर नज़र रखें।पुलिस को दें जानकारी अगर कहीं भी नशे की बिक्री, इस्तेमाल या कोई संदिग्ध काम होता दिखे, तो तुरंत पुलिस को बताएं। जानकारी देने वाले का नाम बिल्कुल गुप्त रखा जाएगा। जिला पुलिस नूरपुर आप सभी से अपील करती है कि अपने बच्चों और समाज को नशे से बचाने के लिए पुलिस का साथ दें।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय पुलिस जिला नूरपुर एक प्रेस नोट में यह सूचना दी गई हैl

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें