कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने पेश की मानवता की मिसाल
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों, अधिकारियों और वैज्ञानिकों ने पेश की मानवता की मिसाल
पालमपुर
कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के सेवानिवृत्त तथा कार्यरत कर्मचारी, अधिकारी एवं वैज्ञानिक हमेशा से अपने दरियादिल और संवेदनशील स्वभाव के लिए जाने जाते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मानवता और समाजसेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।
हाल ही में विशेष रूप से सक्षम बच्ची दिशा राणा की सहायता के लिए एक भावुक अपील सामने आई। इसके बाद विश्वविद्यालय परिवार के अनेक सदस्यों ने आगे बढ़कर सहयोग का हाथ बढ़ाया। किसी ने ₹100 दिए तो किसी ने ₹1000, लेकिन हर सहयोग अपने आप में बेहद अनमोल साबित हुआ।
इसी क्रम में सेवानिवृत्त एसडीओ इंजीनियर रणजोध सिंह गुलेरिया जी ने दिशा राणा की फीस में सहायता हेतु ₹2100 की राशि प्रदान की। वहीं एक अन्य सज्जन ने उसकी पुस्तकों का पूरा खर्च वहन कर मानवता का परिचय दिया।
समाज के जरूरतमंद लोगों के प्रति इस प्रकार की संवेदनशीलता वास्तव में प्रेरणादायक है। विश्वविद्यालय परिवार के इस सहयोगी और मानवीय प्रयास ने यह साबित कर दिया कि यदि भावना सच्ची हो तो छोटी से छोटी मदद भी किसी के जीवन में बड़ी उम्मीद बन सकती है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें