भाजपा की चुनावी जनसभा में आज प्रदेश के एक पूर्व मंत्री पर पार्टी से भीतरघात करने का आरोप

 भाजपा की चुनावी जनसभा में आज प्रदेश के एक पूर्व मंत्री पर पार्टी से भीतरघात करने का आरोप 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर हिमाचल प्रदेश कांगड़ा चंबा लोकसभा के सांसद डा राजीव भारद्वाज तथा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने आज नूरपुर विधानसभा क्षेत्र मे आयोजित एक जन सभा में खुल कर नगर परिषद तथा पंचायती राज चुनावों में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता व एक पूर्व मंत्री पर भीतरघात करने के आरोप लगाएं है। निक्का ने आरोप लगाया की नगर परिषद के चुनावों में भाजपा कांग्रेस से नहीं हारी बल्कि भाजपा के ही लोगों द्वारा रचाई गयी भीतरघात की विसात से हारी है। निक्का ने कहा कि भाजपा के नेता द्वारा पंचायतो में भाजपा के खिलाफ अपने जिला परिषद प्रत्याशी उतारे है। निक्का ने उक्त नेता पर तंज कसते हुए कहा कि जिस पार्टी ने आपको इतना मान सम्मान दिया और कई ऊँचे पदों पर वैठाया उसके खिलाफ ही साजिश की जा रही है। निक्का ने कहा कि क्षेत्र के कई हिस्सों से चोरी छिपे बैठकों की खबरें आ रही है लेकिन उन भीतरघातियों को बता देना चाहते है कि भाजपा पार्टी के कैमरे उन पर लगे हुए है और सब कुछ नोट हो रहा है। निक्का ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता किसी दूसरी विस क्षेत्र में जाते है तो पार्टी का प्रचार करते है लेकिन नूरपुर में पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ काम कर रहे है। निक्का ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं होताऔर पार्टी बड़ी होती है। निक्का ने कहा कि जिन लोगों ने नगर परिषद व पंचायती राज चुनावों में पार्टी के खिलाफ काम किया है उसका कड़ा संज्ञान हाईकमान द्वारा लिया जा रहा है। वही सांसद डा राजीव भारद्वाज ने भी भीतरघातियों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नूरपुर विधानसभा सभा क्षेत्र में भाजपा की लड़ाई सिर्फ कांग्रेस से ही नहीं बल्कि पार्टी के अंदर बैठे भीतरघातीयो से हैं l इस चुनाव के बाद सभी कार्यकर्ता मिल कर पार्टी को मजबूर कर देंगे कि इस भीतर घात करने वालों पर पार्टी कड़ा एक्शन लें। भारद्वाज ने कहा कि जिला परिषद प्रत्याशी को पार्टी द्वारा तय किए जाते है उनके खिलाफ अपने प्रत्याशी उतारना कभी भी वरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहुत हो गया अब अनुशासनहीनता बिलकुल सहन नहीं की जाएगीl पार्टी के अंदर रहकर ऐसे लोग कभी भी अपनी स्वार्थ की राजनीति के कारण पार्टी के हितेषी नहीं हो सकते l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर