संदेश

डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सबसे बड़ी निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण

चित्र
  डीसी गंधर्वा राठौड़ ने किया सबसे बड़ी निर्माणाधीन पेयजल परियोजना का निरीक्षण बड़सर क्षेत्र में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से ली ताजा स्थिति की जानकारी एनडीबी की मदद से इस पेयजल योजना पर खर्च किए जा रहे हैं 137 करोड़ बड़सर  उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने वीरवार को बड़सर क्षेत्र का दौरा करके वहां जारी विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।  उन्होंने गोविंदसागर झील के पास निर्माणाधीन जल शक्ति विभाग की सबसे बड़ी पेयजल योजना के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और विभाग के अधिकारियों से इसके कार्य की प्रगति की जानकारी ली। एनडीबी की मदद से बनाई जा रही इस पेयजल योजना पर लगभग 137 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।  उपायुक्त ने कहा कि इस पेयजल योजना का कार्य युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है। इससे बड़सर क्षेत्र की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। इसके बाद उपायुक्त ने दियोटसिद्ध की पेयजल योजना का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को पेयजल की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा दियोटसिद्ध मंदिर परिसर और इसके आसपास के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए...

पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां कल्याण एवं विकास समिति

चित्र
  पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां कल्याण एवं विकास समिति   भराड़ी, तहसील घुमारवीं-सुबेदार मेजर संजीव कुमार     हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति व एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर हि०प्र० के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि हमारे वैटरन सैनिकों व वीर नारीयों के उत्थान के लिए एम्स निर्देशक से निम्न विषयों पर चर्चा की गई जो निचे विस्तार से जानकारी दी गई एम्स निर्देशक ने आश्वासन्लासपुर में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की चिकित्सा देखभाल हेतु समन्वय — चर्चा बिंदु पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां कल्याण एवं विकास समिति, भराड़ी (तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर) एम्स बिलासपुर में हमारे पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के उपचार को सुगम बनाने हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा एवं शीघ्र कार्रवाई का निवेदन करती है: 1. आपातकाल एवं ट्रॉमा (गोल्डन आवर). पूर्व सैनिकों/वीर नारियों (60 वर्ष से अधिक एवं गंभीर मामलों) के लिए फास्ट-ट्रैक ट्राइएज; सर्जरी/ऑर्थो/एनेस्थीसिया/रेडियोलॉजी/ब्लड बैंक की ऑन-कॉल सक्रियता; गोल्डन आवर में सीटी/एमआरआई की सुनिश्चित उ...

रोड सेफ्टी पुलिस स्टेशन जवाली द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन

चित्र
 रोड सेफ्टी पुलिस स्टेशन जवाली द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन ज्वाली : राजेश कतनौरिया / रोड सेफ्टी पुलिस स्टेशन जवाली द्वारा गुरुबार को एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा की अध्यक्षता में रोड सेफ्टी क्लब के प्रधान साहिल गुलेरीया की उपस्थित में रोड सेफ्टी के अंतर्गत ट्रैफ़िक नियमों के बारे में जवाली के लब में हर राह गिर गाड़ी चालकों को डीएसपी जवाली बिरी सिंह ब थाना प्रभारी जवाली देवराज शर्मा ने जागरूक करते हुए जागरूकता अभियान का आयोजन किया बही जवाली के हर बस, कार, टेम्पू, सकटूर चालक की आँखों को चेकअप सिविल अस्पताल जवाली के उपथमीनलसट ऑफिसर अंजू चौधरी ने किया | इससे पहले जवाली के लब में ट्रैफिक नियमों की जागरूकता अभियान तथा आंखों के चेकअप कार्यक्रम में एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा के पहुंचने पर डीएसपी दिवाली वीर सिंह तथा थाना प्रभारी देवराज शर्मा तथा अन्य कर्मियों ने एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा का जोरदार स्वागत किया गया |  एसपी नूरपुर कुलभूषण बर्मा ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हर टू व्हीलर चालक हेलमेट का प्रयोग करें तथा अपने जीवन का सदुपयोग करें उ...

नगरोटा सूरियां में मकान को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गयी।

चित्र
नगरोटा सूरियां में मकान को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गयी। नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / नगरोटा सूरियां में मकान को आग लगने से अंदर रखा सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गयी। इससे पीड़ित का करीब तीन लाख का नुकसान हो गया है। साजन पुत्र बुद्धि सिंह अपने परिवार के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अनिल कपूर के मकान में किराए पर रहते हैं। साजन पहलवान है व मकानों की पेंटिंग का काम भी करता है और वीरबार सुबह वह यहां से 20 किमी दूर ख़ैरियां गांव में पेंटिंग के लिए गया हुआ था, वहीं उसकी पत्नी मकान को ताला लगाकर बच्चों के साथ तीन बोटु पीर बाबा मंदिर में भंडारा खाने गयी हुई थी। मकान मालिक अनिल कपूर ने जब मकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो उसने इसकी सूचना साजन को फोन पर दी। लेकिन उनके आने में देरी देखते हुए मकान का ताला तोड़ कर अंदर देखा तो आग भड़क चुकी थी और अंदर रखा फ्रिज, एलईडी टीवी, मिक्सर जूसर, दो बीएड गद्दे व अन्य सामान के साथ 75 हज़ार रुपये नगदी जलकर राख हो चुकी थी। आग की सूचना मिलते ही कानूनगो बलविंदर कुमार पटवारी राम सिंह के साथ मौके पर पहुंच गए। आग...

आईआईटी मंडी ने कैंपस स्कूल का प्रबंधन अपने हाथों में लिया

चित्र
  आईआईटी मंडी ने कैंपस स्कूल का प्रबंधन अपने हाथों में लिया मंडी : अजय सूर्या / भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी ने अपने कैंपस स्कूल के संचालन को लेकर बड़ा फैसला लिया है। संस्थान प्रशासन ने घोषणा की है कि अब कैंपस स्कूल सीधे आईआईटी मंडी के स्वामित्व और प्रबंधन में संचालित होगा। यह कदम छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता और प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि इस संक्रमण काल के दौरान वे फिलहाल स्कूल फीस जमा न करें, न ही किताबें और यूनिफॉर्म खरीदें, जब तक कि संस्थान की ओर से आगे के निर्देश जारी न किए जाएं। आईआईटी मंडी प्रशासन वर्तमान में स्कूल के लिए एक व्यापक संचालन ढांचा तैयार कर रहा है। साथ ही, यह भी जानकारी दी गई है कि शैक्षणिक सत्र 2026 -27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। संस्थान ने सभी अभिभावकों से धैर्य बनाए रखने और केवल आईआईटी मंडी की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने का आग्रह किया है। प्रशासन ने इस बदलाव के दौरान ...

देहरा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

चित्र
  देहरा पुलिस ने चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार देहरा पुलिस की विशेष इकाई ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी (PO) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस जिला देहरा की नवनियुक्त IPS अधिकारी शुभायता चौधरी के नेतृत्व में गठित POMPU (Proclaimed Offender & Missing Person Unit) की यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। ​यहाँ इस घटना की पूरी रिपोर्ट दी गई है: ​चेक बाउंस मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार ​पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान होशियार सिंह (39 वर्ष), पुत्र जोड़ू राम के रूप में हुई है, जो कांगड़ा जिले की तहसील ज्वालामुखी के गांव कुट कश्मीर (गगरूही) का रहने वाला है। ​मामला: आरोपी के खिलाफ साल 2016 में धारा 138 (Negotiable Instruments Act) के तहत मामला दर्ज था (PNB आधे दी हट्टी बनाम होशियार सिंह), जो माननीय न्यायालय ACJM-II देहरा में विचाराधीन था। ​उद्घोषित अपराधी: आरोपी लगातार न्यायालय द्वारा जारी समनों की अवहेलना कर रहा था, जिसके चलते 10 मार्च 2026 को उसे अदालत द्वारा 'उद्घोषित अपराधी' ...

हिमाचल प्रदेश में बिना मंजूरी के लिफ्ट स्थापित करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना

चित्र
  हिमाचल प्रदेश में बिना मंजूरी के लिफ्ट स्थापित करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना हिमाचल प्रदेश में बढ़ते शहरीकरण और पर्यटन के मद्देनजर राज्य सरकार ने लिफ्ट और एस्केलेटर के सुरक्षित उपयोग के लिए कड़े कदम उठाए हैं। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विधानसभा में 'हिमाचल प्रदेश लिफ्ट संशोधन विधेयक-2026' पेश किया है। इस कानून का मुख्य लक्ष्य ऊँची इमारतों और होटलों में स्थापित लिफ्ट, एस्केलेटर्स और ट्रैवलेटर्स को कानूनी ढांचे के तहत लाकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। ​प्रमुख प्रावधान: नियमों का उल्लंघन पड़ेगा महंगा ​नए विधेयक में अवैध रूप से लिफ्ट लगाने वालों और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान है: ​अनिवार्य अनुमति: अब किसी भी भवन में लिफ्ट या एस्केलेटर लगाने से पहले सरकार से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। ​भारी जुर्माना: बिना मंजूरी के लिफ्ट स्थापित करने पर 50,000 रुपये तक का जुर्माना देना होगा। ​निरीक्षण का अधिकार: सरकारी निरीक्षकों को किसी भी परिसर में जाकर तकनीकी जांच करने की शक्ति दी गई है। मानक पूरे न होने प...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: