संदेश

भवारना, सुलह और थुरल मंडलों की बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र, कांग्रेस सरकार पर विपिन सिंह परमार का तीखा हमला...

चित्र
 भवारना, सुलह और थुरल मंडलों की बैठकों में भाजपा कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र, कांग्रेस सरकार पर विपिन सिंह परमार का तीखा हमला... पालमपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने भवारना, सुलह और थुरल मंडलों की संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों और उसके खोखले दावों की सच्चाई पूरी तरह समझ चुकी है। चुनाव से पहले बड़े-बड़े वादे करने वाली कांग्रेस सत्ता में आते ही जनता से किए गए अपने सभी वादों से मुकर गई है और हिमाचल को विकास की बजाय अव्यवस्था, कर्ज और निराशा की ओर धकेल दिया है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक द्वेष की भावना से सुलह विधानसभा क्षेत्र के साथ खुला भेदभाव किया है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में स्वीकृत अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं को जानबूझकर रोक दिया गया। जिन योजनाओं से हजारों लोगों को लाभ मिलना था, उन्हें केवल राजनीतिक कारणों से ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।...

लंज महाविद्यालय को बड़ी सौगात: बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों की स्वीकृति से खिले क्षेत्र के विद्यार्थियों के चेहरे

चित्र
 लंज महाविद्यालय को बड़ी सौगात: बीबीए, बीसीए और पीजीडीसीए पाठ्यक्रमों की स्वीकृति से खिले क्षेत्र के विद्यार्थियों के चेहरे जनप्रतिनिधि तथा अभिभावकों ने जताया सरकार का आभार  महाविद्यालय सहित लंज बाजार में मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार सोमवार से एडमिशन शुरू, जल्द ले प्रवेश- प्राचार्य शाहपुर : जनक पटियाल लंज, कांगड़ा। राजकीय महाविद्यालय लंज के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि लेकर आया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 से महाविद्यालय में बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन (पीजीडीसीए) पाठ्यक्रमों को स्वीकृति मिलने पर पूरे लंज एवं आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में आभार समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चंगर कांग्रेस कमेटी, चंगर संघर्ष समिति, विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान, जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मिठाई बांटकर खुशी का इजहा...

 लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं  कांगड़ा घाटी रेलवे  संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक संपन्

चित्र
 लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं  कांगड़ा घाटी रेलवे  संघर्ष समिति के सदस्यों की बैठक संपन् (नूरपुर:-विनय महाजन)                     नूरपुर लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं  कांगड़ा घाटी रेलवे  संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने आज एक बैठक में कांगड़ा रेलवैली की पिछले कई सालों से चल रही सातों ट्रेनों  को चलाने हेतु आज नॉर्दर्न इंडिया रेलवे के सदस्य दीपक  भारद्वाज व अनुराग शर्मा राज्य सभा सांसद  का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया l इन्ही बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा रेलवे मंत्रालय से आग्रह  किया गया था और उम्मीद जताई गईं है कि कुछ ही समय की भीतर कांगड़ा रेल ट्रैक पर सात जोड़ी ट्रेनें दौड़ेंगी ।लेकिन अभी तक  नॉर्दर्न इंडिया रेलवे कांगड़ा रेल वैली  में  सात ट्रेनें बहाल नहीं करने में असमर्थ है l इस मामले में जम्मू डिवीजन के रेलवे सुकृति सागर शर्मा ने बताया कि वे भी जल्द ही रेल मंत्री से मिलने जा...

फतेहपुर में बेसहारा बैल ने टक्कर मार एक शख्स को उतारा मौत के घाट

चित्र
 फतेहपुर में बेसहारा बैल ने टक्कर मार एक शख्स को उतारा मौत के घाट फतेहपुर बलजीत ठाकुर  उपमंडल मुख्यालय फतेहपुर में शनिवार सुबह एक बेसहारा बैल ने एक शख्स को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया है. मिली जानकारी अनुसार दीप राज निबासी फतेहपुर अपने घर के बाहर गुजर रहा था कि अचानक बेसहारा बैल ने उसे टक्कर लगा दी जिस कारण बैल के सीगो से उसका पेट फट गया. जिस तुरंत घटनास्थल से मात्र 300 मीटर की दूरी पर स्थित सिविल हस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया. पंचायत प्रधान करनेल सिंह ने बताया जैसे ही उन्हें घटना की जानकारी मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस को सूचित किया गया. बताया पुलिस ने भी शब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. क्षेत्र के लोगो का कहना है कि क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से बेसहारा बैलो की तादाद बढ़ती ही जा रही है जिस कारण लोगों में दहशत पनप रही है. उन्होंने अपील की है कि बेसहारा बैलो की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाया जाए. वहीं क्षेत्र में हुई उक्त दुःखद घटना पर चर्चा चल रही थी कि जिस बैल ने उक्त शख्स को मारा है वह पिछले लम्बे समय से क्षेत्...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ में एसएमसी चुनाव सम्पन्न, तिलक राज शास्त्री दोबारा बने प्रधान

चित्र
 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ में एसएमसी चुनाव सम्पन्न, तिलक राज शास्त्री दोबारा बने प्रधान जवाली, 1 अगस्त — राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर-घाड़ में शनिवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के चुनाव कार्यवाहक प्रधानाचार्या रेखा चौधरी की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएमसी गठन को लेकर पहले आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए गए थे और उम्मीद जताई जा रही थी कि नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हो जाएगा। हालांकि काफी प्रयासों के बावजूद सहमति नहीं बन पाई, जिसके बाद मतदान की प्रक्रिया अपनाई गई। एसएमसी प्रधान पद के लिए तिलक राज शास्त्री तथा राकेश कुमार चुनाव मैदान में थे। विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक मतदान में भाग लिया और कुल 51 अभिभावकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना में तिलक राज शास्त्री को 42 मत प्राप्त हुए, जबकि राकेश कुमार को 9 मत मिले। इस प्रकार तिलक राज शास्त्री ने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर लगातार दूसरी बार एसएमसी प्रधान पद पर जीत दर्ज की। वहीं शशि वाला को सर्वसम्मति से एसएमसी...

रिवालसर महाविद्यालय में रेंजर-रोवर इकाई का पंजीकरण, ओरिएंटेशन एवं स्कार्फ दिवस आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों को स्काउट्स एवं गाइड्स के आदर्शों, अनुशासन और सेवा भावना से कराया अवगत

चित्र
 रिवालसर महाविद्यालय में रेंजर-रोवर इकाई का पंजीकरण, ओरिएंटेशन एवं स्कार्फ दिवस आयोजित नवप्रवेशित विद्यार्थियों को स्काउट्स एवं गाइड्स के आदर्शों, अनुशासन और सेवा भावना से कराया अवगत अजय सूर्या रिवालसर : राजकीय महाविद्यालय रिवालसर, जिला मंडी में शनिवार को रेंजर एवं रोवर इकाई द्वारा सत्र 2026–27 के नवप्रवेशित स्वयंसेवकों के लिए पंजीकरण, ओरिएंटेशन एवं स्कार्फ दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के आदर्शों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सामुदायिक सेवा, व्यक्तित्व विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन रेंजर लीडर प्रो. अंजली परमार तथा रोवर स्काउट लीडर डॉ. कुलदीप कुमार ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रेंजर एवं रोवर आंदोलन के इतिहास, उद्देश्यों, प्रतिज्ञा एवं नियमों की जानकारी देते हुए स्काउटिंग एवं गाइडिंग के माध्यम से सेवा, समर्पण, अनुशासन और नेतृत्व जैसे गुणों के विकास पर प्रकाश डाला। इस दौरान नवप्रवेशित विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया तथा उन्हें राज्य एवं रा...

नशा तस्करों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे भी किए जा रहे ध्वस्त: उपायुक्त एनकाॅर्ड बैठक में नशा मुक्त कांगड़ा के लिए बहुआयामी रणनीति पर मंथन

चित्र
 नशा तस्करों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे भी किए जा रहे ध्वस्त: उपायुक्त एनकाॅर्ड बैठक में नशा मुक्त कांगड़ा के लिए बहुआयामी रणनीति पर मंथन स्कूलों, काॅलेजों, हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों और जेलों में निगरानी एवं जागरूकता गतिविधियां तेज करने के निर्देश नशा मुक्त कांगड़ा अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर धर्मशाला 31 जुलाई: जिला कांगड़ा में नशे की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे नशा मुक्त हिमाचल अभियान की समीक्षा हेतु शुक्रवार को एनआईसी सभागार धर्मशाला में राष्ट्रीय नार्को समन्वय पोर्टल एनकाॅर्ड की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की। बैठक में युवाओं को नशे से दूर रखने नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों को और सशक्त बनाने के लिए बहुआयामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने नशा प्रभावित क्षेत्रों में गठित नशा निवारण समितियों को अधिक सक्रिय बनानेए चिन्हित हाॅटस्पाॅट क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने तथा स्थानीय स्तर पर सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं, पंचाय...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: