संदेश

नेरचौक में ग्राम केन्द्र की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर

चित्र
  नेरचौक में ग्राम केन्द्र की बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर जोर नेरचौक : अजय सूर्या /  इंद्र सिंह गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्ह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केन्द्र नेरचौक की महत्वपूर्ण बैठक ग्राम केन्द्र अध्यक्ष गुरदेव सिंह की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में विशेष रूप से मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण की भावना देखने को मिली। बैठक के दौरान संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने तथा बल्ह क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है और जनता के विश्वास के साथ ही क्षेत्र के विकास को गति दी जा सकती है। उन्हो...

प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : केवल सिंह पठानिया

चित्र
  प्रदेश की शिक्षा की गुणवत्ता में हो रहा सुधार : केवल सिंह पठानिया स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे उपमुख्य सचेतक। शाहपुर : जनक पटियाल / प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी तरह के शिक्षण संस्थानों की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया है जिसके सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। न्यू चंडीगढ़ की तरह बनेगा न्यू चंगर यह उद्गार उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने स्नातक महाविद्यालय लंज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बनकर पहुँचने पर कहे।  संबोधन के दौरान उन्होंने छात्रों को वार्षिक वितरण समारोह 2026 के भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा हमारे जीवन में छात्र जीवन का समय ऐसा समय होता है जो हमारे जीवन के भविष्य की दिशा को बनाने का काम करता है। उन्होंने कहा यह समय हमारी मेहनत करने का समय होता है जो छात्र इस समय का सदुपयोग करते हैं कठिन परिश्रम करते हैं उनका भविष्य उज्जवल बनता है उन्होंने कहा वह स्वयं एवं छात्र राजनीति से निकलकर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं वे स्वयं खिलाड़ी बेहतर रहे हैं। उन...

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ को दो पंचायतों में विभाजित किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

चित्र
  ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ को दो पंचायतों में विभाजित किए जाने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ज्वाली : राजेश कतनौरिया /  सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब भरमाड़ पंचायत का नाम (भरमाड़–भगवाल) से परिवर्तित कर दो अलग-अलग पंचायतों—भरमाड़ और भगवाल—का गठन कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरमाड़ पंचायत में कुल 11 वारड है र्और लगभग 4,000 के करीब मतदाता शामिल हैं। लंबे समय से क्षेत्रवासी पंचायत के पुनर्गठन की मांग कर रहे थे, जो अब पूरी होने पर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों—पूर्व उपप्रधान राम लुभाया, जगन्नाथ सिंह, सुभाष कुमार, अश्वनी कुमार, रमन कुमार, सुनील कुमार, पृथ्वी पाल, अरुण कुमार, बंसी लाल, राज कुमार, रविंदर कुमार, रशपाल सिंह, अनिल कुमार, रतन सिंह, संदला देवी, प्यारी देवी, संतोष कुमारी, पन्ना कुमारी, रीना देवी, सोनू देवी, सरोज वाला, मीना कुमारी, अयोध्या देवी, सवर्णा देवी, सुदर्शना देवी, दर्शना देवी व इंदु देवी सहित अन्य ग्रामीणों—ने बताया कि पंचायत का क्षेत्र बहुत बड़ा होने के कारण कार्यों के निष्पादन म...

संजू सैमसन को उनके मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना

चित्र
संजू सैमसन को उनके मैच विनिंग पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना,संजू की इस दमदार बल्लेबाजी से भारत ने करो या मरो के मैच में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के खेल में 195 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में संजू सैमसन की रिकॉर्ड अर्धशतकीय पारी की मदद से टीम इंडिया ने 4 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया. संजू सैमसन टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में विराट कोहली का रिकॉर्ड भी तोड़ा. विराट कोहली ने टी20 विश्व कप में लक्ष्य का पीछा करते हुए 82 रन बनाए थे, लेकिन अब संजू सैमसन ने 97 रनों की पारी खेलकर उनके रिकॉर्ड को तोड़ दिया है संजू ने कहा, "मैंने विराट कोहली और रोहित शर्मा से काफी कुछ सीखा है. मैंने मुकाबले कम खेले हैं लेकिन मैंने लगभग 100 मुकाबले बाहर बैठकर देखे हैं और मैंने इस दौरान ऑब्जर्व किया है." बता दें कि संजू कई बार टीम से अंदर-बाहर हुए ह...

साल 2026 का पहला 'पूर्ण चंद्र ग्रहण': जानें भारत में दिखने का समय और आपकी राशि पर प्रभाव

चित्र
साल 2026 का पहला 'पूर्ण चंद्र ग्रहण': जानें भारत में दिखने का समय और आपकी राशि पर प्रभाव साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी खगोलीय और ज्योतिषीय घटना के साथ होने जा रही है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) लगेगा। ज्योतिष गणना के अनुसार, यह ग्रहण भारत में दृश्यमान होगा, जिसके कारण इसका धार्मिक सूतक काल भी मान्य रहेगा। चंद्र ग्रहण का समय और दृश्यता (India Timing) पंडित दीपक शर्मा के अनुसार, ग्रहण की कुल अवधि दोपहर से शाम तक रहेगी, लेकिन भारत में यह चंद्रमा के उदय के साथ दिखाई देगा।  ग्रहण का आरंभ: दोपहर 03:20 बजे  चंद्रोदय (भारत में): शाम 06:26 बजे (इसी समय से ग्रहण भारत में दिखने लगेगा)  सबसे प्रभावशाली समय (Peak): शाम 06:33 से 06:40 बजे तक (चंद्रमा पूर्णतः पृथ्वी की छाया में होगा)  ग्रहण की समाप्ति (मोक्ष): शाम 06:47 बजे सूतक काल: कब लगेगा और क्या रखें सावधानी? शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है।  सूतक का प्रारंभ: 3 मार्च, सुबह 06:20 बजे से।  सूतक की समाप्ति: शाम 06:47 बजे ...

बैजनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य महिला तस्कर, बेटे और साथी सहित आलमपुर से गिरफ्तार

चित्र
बैजनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुख्य महिला तस्कर, बेटे और साथी सहित आलमपुर से गिरफ्तार बैजनाथ (काँगड़ा): जिला काँगड़ा पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त मुख्य महिला तस्कर, उसके बेटे और एक अन्य साथी को आलमपुर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पिछले दिनों पकड़े गए आरोपियों से हुई गहन पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद संभव हो पाई है। मामले का घटनाक्रम पुलिस ने हाल ही में गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर प्रिंस राणा (23) निवासी मलेहड़ और सुधांशु सोनी (26) निवासी लड़भड़ोल को 32.56 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। इनके खिलाफ बैजनाथ थाने में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा हिरासत में लिए गए आरोपियों से जब कड़ाई से पूछताछ की गई और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया, तो पुलिस को नशे के इस नेटवर्क की मुख्य कड़ी का पता चला। जांच में सामने आया कि बरामद चिट्टा मुख्य आरोपी सोनिका राणा, उसके बेटे आकाश राणा और उनके साथी रिशभ कुमार उर्फ रिशु ने उपलब्...

यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत

चित्र
  यादविंद्र गोमा ने लोअर खैरा में दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के विजेताओं को किया पुरस्कृत लोअर खैरा, आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने आज ग्राम पंचायत बाहे दा पट्ट के लोअर खैरा में होली के उपलक्ष्य पर आयोजित दो दिवसीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता और उप-विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल मंत्री ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को खेल और रचनात्मक कार्यों में लगाएं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि लोअर खैरा में पिछले 11 वर्षों से निरंतर इस खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिल रहा है। इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: