संदेश

नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन ज़िला कुल्लू में 70 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

चित्र
  नामांकन के तीसरे व अंतिम दिन ज़िला कुल्लू में 70 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार को विभिन्न निकायों में कुल 60 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत भुंतर के लिए 8 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 14 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए 19 नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर परिषद मनाली में 18 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।  इस प्रकार से अंतिम दिन के उपरांत जिला कुल्लू के शहरी निकायों के निर्वाचन-2026 के लिए कुल 125 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र भरे हैं।     नगर पंचायत भुंतर के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे, जबकि नगर पंचायत बंजार में 17 प्रत्याशी ने अपना पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत निरमंड में 23 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए। वहीं नगर परिषद कुल्लू के लिए ...

कुल्लू में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

चित्र
कुल्लू में पंचायत चुनाव-2026 की तैयारियां तेज, अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण  पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जिला मुख्यालय में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए प्रथम रिहर्सल सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।  बैठक में रिटर्निग अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्य बहुत ही जिम्मेदारी काम है जिसके लिए सभी तत्परता से आगे आएं। उन्होंने कहा कि इसके पश्चात दो प्रशिक्षण सत्र फिर से आयोजित किए जाएंगे तथा छ जून के प्रशिक्षण शिविर में सभी को चुनाव सामग्री भी आबंटित कर दी जाएगी।  प्रशिक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रपत्रों, विशेषकर फॉर्म 20 से लेकर फॉर्म 30 तक को सही तरीके से भरने की विस्तृत जानकारी दी गई।  अधिकारियों को नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं...

ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण

चित्र
  ई.वी.एम. व वी.वी.पैट. के भण्डारण कक्ष का निरीक्षण अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने आज नगर निगम सोलन के प्रांगण में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) व वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वी.वी.पैट.) के भण्डारण कक्ष का आंतरिक निरीक्षण किया। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की कंचन राणा, भारतीय जनता पार्टी के चन्द्र कांत शर्मा सोलन, सुनील ठाकुर, दिनेश शुक्ला, नगर निगम सोलन के संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान, अधीक्षक कमला शर्मा, नगर निगम सोलन के एस.डी.ओ. गोपी सिंह इस अवसर पर उपस्थित थे।

नगर परिषद नूरपुर चुनाव-2026: 20 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र — एसडीएम अरुण शर्मा

चित्र
  नगर परिषद नूरपुर चुनाव-2026: 20 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन पत्र — एसडीएम अरुण शर्मा  नूरपुर : विनय महाजन / नगर परिषद नूरपुर के चुनाव-2026 के तहत आज नामांकन प्रक्रिया के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों से कुल 20 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए हैं। यह जानकारी एसडीएम नूरपुर अरुण शर्मा ने आज दी। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल, 30 अप्रैल तथा 2 मई 2026 को शहर के विभिन्न वार्डों से प्रत्याशियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। वार्ड वार विवरण देते हुए कि उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 (चोगान) से सीमा देवी पत्नी करनैल सिंह तथा सीमा देवी पत्नी जगदीश कुमार, वार्ड नंबर 2 (अप्पर चोगान) से रजनी महाजन तथा राखी महाजन  Lवार्ड नंबर 3 (झरोली) से राज कुमार तथा एकता मेहरा, वार्ड नंबर 4 (रामपुरी) से अशोक कुमार तथा नीति महाजन, वार्ड नंबर 5 (गोल्लू अठीयां) से रंजना शर्मा तथा स्नेह शर्मा, वार्ड नंबर 6 (ककरोला मंडी अतर सिंह) से मीनाक्षी देवी तथा सोनिया, वार्ड नंबर 7 (न्याजपुर जसालता) से पुष्पा देवी तथा अनामिका, वार्ड नंबर 8 (बीटीसी) से शशिकांत व चिराग गुप्ता तथा...

सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त

चित्र
  सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक किए नियुक्त नाहन जिला सिरमौर में नगर निकाय तथा पंचायत चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी व सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने देते हुए बताया कि सिरमौर जिला के नाहन, संगडाह व ददाहू खंड तथा नाहन नगर परिषद के लिए सुमित खिमटा (भा0प्र0से0)को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार शिलाई, कमरऊ स्थित तिलोरधार और पांवटा साहिब खंड तथा पांवटा साहिब नगर परिषद के लिए संजय कुमार (एचएफएस) को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि राजगढ़ व पच्छाद खंड तथा नगर पंचायत राजगढ़ के लिए नरेश पाल सिंह (एचपीएफएस) को बतौर पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

नगर परिषद की 9 सीटों में 7 सीटों पर कांग्रेस समर्थित महिलाओं ने नामांकन पत्र भरे आज

चित्र
  नगर परिषद की 9 सीटों में 7 सीटों पर कांग्रेस समर्थित महिलाओं ने नामांकन पत्र भरे आज   नूरपुर : विनय महाजन /  नगर परिषद नूरपुर में आखिरी दिन कांग्रेस ने एकजुटता का परिचय देते हुए शहर में शक्ति प्रदर्शन और ढोल नगाड़ों व लाव लश्कर के साथ उप मंडल अधिकारी कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंच के सभी अपने नामांकन उपमंडल अधिकारी के समक्ष भरे । इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अजय महाजन, वन निगम के मंडल निदेशक योगेश महाजन व्यापार मंडल अध्यक्ष व अभी हाल मे आए कांग्रेस कार्यकर्ता अश्वनी सूरी व संदेश डडवाल मुख्य तौर पर उपस्थित हुए । सभी 9 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन भरने के बाद नूरपुर के मशहूर बृजराज स्वामी मंदिर में माथा टेका । इस अवसर पर पूर्व विधायक अजय महाजन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में महिला सशक्तिकरण को लेकर बात की जा रही है नूरपुर नगर परिषद में 9 में से 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थी लेकिन कांग्रेस ने 7 महिलाओं को टिकट देकर महिलाओं पर विश्वास जताया हैl सभी p lमहिलाएं पढ़ी-लिखी व सेवाभाव वाली महिलाएं हैं। महाजन ने कहा कि जिस तरह ...

आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन

चित्र
  आपसी सहमति से मामले निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन नाहन  सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिरमौर एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश नव कमल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि न्याय को सरल एवं सुलभता से प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने तथा आपसी सहमति से न्याय प्रदान करने के लिए भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026’’ का आयोजन 21 अप्रैल, 2026 से आरम्भ किया जा चुका है तथा इसका समापन 21, 22 व 23 अगस्त, 2026 को विशेष लोक अदालत के आयोजन से होगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष लोक अदालत में सर्वोच्च न्यायालय में लंबित पारिवारिक विवाद, दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, भू-अधिग्रहण, आपराधिक सुलहनीय मामले, श्रम संबंधी विवाद तथा ऐसे मामले जो आपसी सहमति से निपटाने योग्य है उन्हें शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष लोक अदालत का आयोजन सर्वोच्च न्यायालय परिसर में किया जाएगा लेकिन इससे पूर्व सुलह का प्रयास करने के लिए बैठकें आयोजित की जाएगी। इन सुलह बैठकों का आयोजन राज्य/जिला/तालुका/ उच्च न्यायालय विधिक सेवा प्राधिकार समिति स्थित मध्यस्थता केंद्र में किया जाएगा जिसमें प्रशि...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: