भरमौर में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु व दो घायल - Smachar

Header Ads

Breaking News

भरमौर में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु व दो घायल

 भरमौर में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु व दो घायल


( चंबा जितेन्द्र खन्ना )

वीती रात भरमौर में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मृत्यु व दो घायल हो गए हैं। बलमुईं की ओर से हड़सर लौट रहा एक वाहन कुमणी पुल के पास अन्यंत्रित होकर नाले में गिर गया जिससे उसमें सवार दो लोगो की मृत्यु हो गई व दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान चालक राकेश कुमार पुत्र बद्री राम अश्वनी कुमार पुत्र बैहमी राम निवासी गांव हड़सर के रूप में हुई है घायलों में अनिल कुमार गांव सेरी ग्राम पंचायत भरमौर को गम्भीर चोटें आने के कारण टांडा रेफऱ किया गया है। जबकि अश्वनी कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी गांव हड़सर को हल्की चोटें आई हैं। इनका उपचार नागरिक अस्पताल भरमौर में चल रहा है। बताया जा रहा है कि रात यह लोग बलमुईं की ओर से वापिस घर लौट रहे थे। कुमणी पुल के पास यह हादसा हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं