संदेश

सड़क के बीच पलटी एक निजी बस नूरपुर मे

चित्र
  सड़क के बीच पलटी एक निजी बस नूरपुर मे   नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपुर मे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमे एच पी 72 डी 3791यहां पर यात्रियों से भरी एक निजी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग 26 सवार घायल हो गए जिनमें से लगभग चार यात्रियों टाटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गयाl स्मोकर पर नागरिक अस्पताल में समस्त डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ और कोई सामाजिक संस्थाएं घायलों के उपचार में लग गए l जानकारी के अनुसार, ‘देवीदर्शन’ नामक निजी बस रविवार सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से ऊना के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 40 से ज्यादा यात्री सवार थे। करीब 11 बजे के आसपास नूरपुर में शनि देव मंदिर के पास राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर स्थित बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी यात्रियों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया गया जहां घायलों का इलाज जारी है। सबसे बड़ी बात यह है कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई l इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके ...

बग्गी में धूमधाम से मना विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, पत्रकारिता की भूमिका पर हुआ मंथन

चित्र
  बग्गी में धूमधाम से मना विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, पत्रकारिता की भूमिका पर हुआ मंथन नेरचौक : अजय सूर्या / प्रेस क्लब नेर चौक द्वारा विश्राम गृह बग्गी में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब के प्रधान हरीश कुमार ने की, जबकि जल शक्ति मंडल बग्गी के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने प्रेस की स्वतंत्रता और पत्रकारिता के समक्ष आ रही चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक दौर में पत्रकारिता की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और समाज आज भी पत्रकार की कलम पर विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से कई लोगों को न्याय मिलता है और समस्याओं का समाधान भी संभव होता है। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकार केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार है, और इतिहास में विचारों के माध्यम से ही परिवर्तन संभव हुआ है। कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब के प्रधान हरीश कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और पुष्प भें...

देवभूमि कुल्लू में गूंजा मानवता का दिव्य संदेश

चित्र
देवभूमि कुल्लू में गूंजा मानवता का दिव्य संदेश आस्था श्रद्धा और आध्यात्मिक चेतना का भव्य संगम बुराइयों को छोड़कर केवल अच्छाइयों को अपनाए -निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज  कुल्लू   जिला कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में आयोजित संत निरंकारी मिशन का भव्य समागम केवल एक अध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था और श्रद्धा का जीवंत उत्सव बनकर उभरा। विशाल मैदान में उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त एवं जन समूह इस बात का प्रमाण थे कि आध्यात्मिकता आज भी लोगों के जीवन का महत्वपूर्ण आधार है। हिमाचल प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों भक्तों ने सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दर्शन कर आत्मिक शांति और प्रेरणा का अनुभव किया। इस समागम से पूर्व युवाओं को आध्यात्मिक जागृति देने के लिए निरंकारी युथ सिंपोजियम कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। आज एक विशाल सतसंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें सतगुरु माता जी ने अपने प्रेरणादायक विचारों में कहा कि सच्ची भक्ति वही है, जिसमें बुराइयों को छोड़कर केवल अच्छाई को अपनाया जाए। यह मात्र भक्ति नहीं, बल्कि प्रेमा भक्ति है, जो दिल...

प्रदेश में नगर परिषदों में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्र का दौर का आज समापन हुआ

चित्र
  प्रदेश में नगर परिषदों में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्र का दौर का आज समापन हुआ  नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के सामान्य चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 1426 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा जिला सबसे आगे रहा, जहां 269 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि हमीरपुर में सबसे कम 55 नामांकन दर्ज किए गए। इसके अलावा मंडी में 214, शिमला में 167, सोलन में 158, ऊना में 137, कुल्लू में 125, चंबा में 113, बिलासपुर में 96 और सिरमौर में 92 नामांकन प्राप्त हुए निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 6 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए मतदान 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा।चुनावी मैदान में बढ़ती उम्मीदवारों की संख्या से मुकाबला रोचक होने की संभावना है और सभी जिलों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है।

चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस पलटी नूरपुर में ड्राइवर को आया अटैक

चित्र
  चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस पलटी नूरपुर में ड्राइवर को आया अटैक  नूरपुर : विनय महाजन /  नूरपुर प्रदेश के जिला चंबा से उना जा रही एक निजी देवी दर्शन बस नूरपुर के नियाजपुर में जय माँ आश्रम के पास पलट गई। यह हादसा लगभग 11 बजे के समीप हुआ। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बस सवारी से भरी पड़ी थी। इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और स्थानीय प्रशासनिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सिविल हॉस्पिटल नूरपुर पहुंचाया गया। प्रारंभिक जानकारी अनुसार बस के चालक को अचनाक अटेक आ जाने का समाचार क्षेत्र में चर्चित है l जिसके चलते यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि लगभग 26 लोग घायल हुए हैं जिनमे 11 पुरुष और 11 स्त्रियां व 4 नवालिक वच्चे भी शामिल है l इन सभी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल नूरपुर चल रहा है।तीन घायलों को इनमे रेफर किया है l वस चालक का नाम   मंजीत जिसको रेफर किया गया है जिसकी हालत गंभीर हैl वस का नंबर एच पी 72 डी 3791 व वस परिचालक का नाम अमित कुमार जो भी घायल है l

प्रदेश में नगर परिषदों में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्र का दौर का आज समापन हुआ

चित्र
  प्रदेश में नगर परिषदों में होने वाले चुनाव में नामांकन पत्र का दौर का आज समापन हुआ   नूरपुर : विनय महाजन /  हिमाचल प्रदेश में 51 शहरी निकायों के सामान्य चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 1426 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।जिलावार आंकड़ों में कांगड़ा जिला सबसे आगे रहा, जहां 269 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि हमीरपुर में सबसे कम 55 नामांकन दर्ज किए गए। इसके अलावा मंडी में 214, शिमला में 167, सोलन में 158, ऊना में 137, कुल्लू में 125, चंबा में 113, बिलासपुर में 96 और सिरमौर में 92 नामांकन प्राप्त हुए निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 4 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 6 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए मतदान 17 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 3 बजे तक ईवीएम के माध्यम से कराया जाएगा।चुनावी मैदान में बढ़ती उम्मीदवारों की संख्या से मुकाबला रोचक होने की संभावना है और सभी जिलों में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है।

शहरी निकाय निर्वाचन के लिए कुल 158 नामांकन प्रस्तुत

चित्र
  शहरी निकाय निर्वाचन के लिए कुल 158 नामांकन प्रस्तुत शहरी निकाय निर्वाचन-2026 के अंतर्गत नामांकन प्रस्तुत करने के अंतिम दिन आज सोलन ज़िला में नगर निगम सोलन के लिए 33, नगर परिषद परवाणू के लिए 6, नगर परिषद नालागढ़ के लिए 8, नगर पंचायत अर्की के लिए 6 और नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 19 नामांकन प्राप्त हुए। 29 अप्रैल, 2026 को 11, 30 अप्रैल, 2026 को 75 तथा आज कुल 72 नामांकन प्राप्त हुए। नगर निगम सोलन के लिए कुल 55 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद परवाणू के लिए कुल 25 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नगर परिषद नालागढ़ के लिए कुल 27 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नगर पंचायत अर्की के लिए कुल 19 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नगर पंचायत कण्डाघाट के लिए कुल 32 नामांकन प्राप्त हुए हैं। ज़िला सोलन के नगर निगम, नगर परिषदों तथा नगर पंचायतों में कुल 158 नामांकन प्राप्त हुए हैं। नामांकनों की छंटनी 04 मई, 2026 को की जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल से प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर निगम सोलन के वार्ड नम्बर-1 देहूंघाट वार्ड से आज चंद्र कांता, निवासी मकान नम्बर 433, गांव द...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: