अफीम के 59 पौधे बरामद - Smachar

Header Ads

Breaking News

अफीम के 59 पौधे बरामद

अफीम के 59 पौधे बरामद 

ऊना जिले के जाडला कोयड़ी में अफीम की अवैध खेती करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने खेत से अफीम के 59 पौधे पकड़े। खेत के मालिक से पूछताछ की। गगरेट थाना में जाडला कोयड़ी की रेखा देवी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। SP अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार शाम पुलिस थाना गगरेट के मुलाजिम जाडला कोयड़ी में गश्त और यातायात चैकिंग पर थे। इस दौरान पुलिस को किसी से अफीम की खेती होने की गुप्त सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने खेत की छानबीन की। इस दौरान खेत से 59 पौधे अफीम के मिले, जिन्हें पुलिस ने जब्त करके कार्रवाई की।



कोई टिप्पणी नहीं