कुल्लू प्रशासन सतर्क, किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को तैयार : उपायुक्त

 कुल्लू प्रशासन सतर्क, किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने को तैयार : उपायुक्त


कुल्लू भारत-पाक सीमा पर उत्पन्न हुई ताजा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन कुल्लू ने महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। 

     उपायुक्त तोरुल एस. रविश की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किसी भी संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए संपूर्ण तैयारी की समीक्षा की गई। 

   उपायुक्त ने बताया कि “नागरिकों की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है।” उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्तिथि के लिये आपात नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है और यह 24 घंटे 7 दिनों कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नागरिक किसी भी आपात स्तिथि की सूचना ज़िला प्रशासन को दे सकते हैं।

    उपायुक्त ने कहा कि कुल्लू, अंर्तराष्ट्रीय सीमा से दूर है। उन्होंने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है, लेकिन लोग सतर्क एवं सावधान रहें और अनावश्यक अफ़वाहों में नहीं आयें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में मेले, शादियों व अन्य सामान्य गतिविधियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन नागरिकों को अपने स्तर पर सतर्क रहना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिला में शिक्षण संस्थान भी नियमित रूप से खुले रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर और रक्त भंडार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि आपात शरण स्थल चिह्नित कर ऐसे स्थानों पर भोजन, पानी, दवाइयों आदि की पर्याप्त सुविधा के साथ तैयार रखने की निर्देश दिये गये।

    उन्होंने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों/ कर्मचारियों को सतर्क और अपने कार्यस्थल पर बने रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जिला में सरकारी वाहनों के चालकों को आपात स्तिथि में अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

  उपायुक्त ने बताया कि पुलिस व सुरक्षा बलों को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है, और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स व बांधों जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि जनमानस से अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करने की अपील की गई है।

   उन्होंने लोगों से संयम और शांति बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने रात्रि में घर की लाइट्स बंद रखने और सोलर लाइट्स को गहरे रंग के कपड़े या बोरी से ढकने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

     उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से राशन, पेट्रोल व एलपीजी का भंडारण नहीं करने भी अपील की है। इसके साथ हीं फायर सर्विस, एम्बुलेंस, सायरन सिस्टम व सैटेलाइट फोन को सक्रिय मोड पर रखने के आदेश दिए गये हैं।

      बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, उपमंडलाधिकारी विकास शुक्ला, जिला राजस्व अधिकारी गणेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागराज समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार