रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां हिमाचल दिवस
रिज मैदान पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वां हिमाचल दिवस जिला स्तरीय समारोह में अनिरुद्ध सिंह ने किया ध्वजारोहण जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह आज ऐतिहासिक रिज मैदान पर पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। जनता को 78वें हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि नशे को रोकने के लिए प्रदेश सरकार गंभीर कदम उठा रही है। सत्ता में आते ही वर्तमान प्रदेश सरकार ने पीआईटी एनडीपीएस एक्ट को लागू किया है। इस कानून के लागू होने के बाद ऐसे लोगों की गिरफ्तारी हुई जो बार-बार नशे के काले कारोबार में शामिल थे। इसके अतिरिक्त, सरकार ने नशे के पीड़ित और अपराधियों में अंतर करने के लिए एचपी एंटी ड्रग एक्ट विधानसभा से पास किया है जिसके माध्यम से नशे के दलदल में फंसे व्यक्तियों को फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल करने का प्रयास किया जा रहा रहे है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए स्पेशल टास्क फाॅर्स भी बनाई जा रही है। ग्रामीण ...