शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय होली महोत्सव शुरू - Smachar

Header Ads

Breaking News

शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय होली महोत्सव शुरू

 शोभायात्रा के साथ राज्य स्तरीय होली महोत्सव शुरू

 एडीसी सौरव जस्सल ने किया शुभारम्भ


 पालमपुर : केवल कृष्ण / 

पालमपुर चार दिवसीय राज्य स्तरीय होली महोत्सव का शुभारंभ शोभायात्रा के साथ हुआ। लोक निर्माण विश्राम गृह से गांधी मैदान तक निकाली गयी शोभा यात्रा में अतिरिक्त उपायुक्त सौरव जस्सल, एसडीएम एवं अध्यक्ष होली मेला मेला समिति नेत्रा मेती, आयुक्त नगर निगम आशीष शर्मा, डीएसपी लोकिन्दर नेगी, तहसीलदार साजन बग्गा सहित मेला समिति के सदस्यों और गणमान्य लोगों लोगों ने भाग लिया।

     अतिरिक्त उपायुक्त ने इस अवसर पर लोगों को होली उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पालमपुर में होली उत्सव सैंकड़ों वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और पालमपुर होली की ख्याति पूरे उत्तर भारत में है। उन्होंने कहा कि पालमपुर में होली को महोत्सव के रूप में मनाया जाता है और यह लोगों की आस्था से जुड़ा पर्व है जिसमें सभी का सक्रिय सहयोग रहता है। उन्होंने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में सभी से मतदान करने की अपील की।

      इसके उपरांत उन्होंने गांधी मैदान पालमपुर में होली अवसर आयोजित महादंगल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पूर्ण विधि विधान के साथ किया। उन्होंने कहा कि होली मेला समिति द्वारा आयोजित महादंगल में उत्तर भारत के सभी राज्यों से पहलवानों को बुलाया गया है और इसमें महिला दंगल का भी आयोजन होने यह प्रतियोगिता अधिक आकर्षक होगी और लोगों को भी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

कोई टिप्पणी नहीं