मां बाप ने बेटी की हत्या कर शव को जलाया, मामला प्रेम प्रसंग का

मां बाप ने बेटी की हत्या कर शव को जलाया, मामला प्रेम प्रसंग का 

पड़ोसी युवक से शादी करने की जिद में युवती का मां बाप ने घोटा गला युवती का, यह मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत का है। यहां पर शिवानी और उसके पड़ोसी अंकित के बीच पिछले करीब पांच वर्ष से प्रेम संबंध थे। माता पिता ने युवती को लाख समझाने का प्रयत्न किया परन्तु युवती ना मानी यहां तक उसे घर से बाहर नहीं निकलने दिया फिर भी युवती पड़ोसी युवक से ही शादी की जिद करती रही।मंगलवार रात परिजनों ने युवती की कथित रूप से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को यमुना नदी किनारे ले जाकर जला दिया। अस्थियों को भी नदी में बहा दिया।  

बुधवार सुबह जब अंकित ने शिवानी का मोबाइल फोन लगातार बंद पाया तो उसे संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बताया कि पुलिस की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, जहां घटना की पुष्टि हुई। बड़ौत कोतवाली के निरीक्षक मनोज कुमार चहल ने बताया कि अंकित ने अपनी प्रेमिका शिवानी की माता बबीता, पिता संजीव, बड़े भाई रवि और फुफेरी बहन के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस बबीता और संजीव को कोतवाली लेकर आई जहां पर दोनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी उनकी इज्जत को खराब कर रही थी, इसीलिए उसे उन्होंने मार डाला। उन्होंने बताया कि बबीता, संजीव और रवि व शिवानी की फुफेरी बहन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए बबीता और संजीव को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर