कार का फटा टायर, चार की हुई मौत, क्रेन से निकाला फंसे शवों को

कार का फटा टायर, चार की हुई मौत, क्रेन से निकाला फंसे शवों को 

यह दर्दनाक सड़क हादसा हिसार बाइपास गुराना रोड के पास हुआ, गाड़ी के उड़े परखच्चे, इस दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय महावीर सिंह,उनकी पत्नी 60 वर्षीय रोशनी देवी, गांव सुरजाखेड़ा निवासी भतीजा 40 वर्षीय संदीप व गांव सुरजाखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है।

एएसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि महावीर सिंह को स्वास्थ्य सम्बधी दिक्कत थी और उन्हें दवाई दिलाने के लिए सोमवार को हिसार ले जाया गया था। सुबह संदीप अपने ताऊ महावीर सिंह, ताई रोशनी और गांव के ही एक युवक सुनील कुमार को साथ लेकर कार में हिसार के एक निजी अस्पताल में गए थे। दोपहर बाद सभी लोग वापिस अपने गांव सुरजखेड़ा तहसील नरवाना लौट रहे थे। जैसे ही गाड़ी बरवाला बाइपास गुराना रोड के पास पहुंची, अचानक उसका एक टायर फट गया। टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर जा पहुंची और सामने से आ रहे एक ट्राले से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्राले के नीचे घुस गई और कार के परखच्चे उड़ गए तथा चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही बरवाला थाना प्रभारी दलबीर पूनिया अपनी टीम के मौके पर पहुंचे और शवों को बरवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया गया। क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। हादसे की खबर जैसे ही गांव सुरजाखेड़ा और आसपास के क्षेत्र में पहुंची, वहां शोक की लहर दौड़ गई। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। इस दर्दनाक हादसे की सूचना पाते ही नगरपालिका बरवाला चेयरमेन रमेश बैटरीवाला और राष्ट्रीय पंजाबी महासभा सचिव महेंद्र नारंग मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। बरवाला पुलिस हादसे की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में टायर फटने को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

छतरौली पैट्रोल पंप पर विवाद मामले में नूरपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; अभियोग पंजीकृत, जांच जारी ।

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति