संदेश

जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने

चित्र
जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने  प्रशासन ने राशन सहित जरूरी चीजों को स्टोर करने पर रोक लगा दी है। चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने ये आदेश जारी किए हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति, ट्रेडर, होलसेलर्स, रिटेलर्स किसी भी तरह की खाने की सामग्री का स्टॉक नहीं बना सकता। सभी को हिदायत दी गई है कि उनके पास जो स्टॉक है उसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड सप्लाई को दें। यदि कहीं पर महंगी फूड आइट्म्स बेची जा रही है, तो नागरिक इसकी शिकायत सेक्टर-17 स्थित कंज्यूमर्स अफेयर्स एंड लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को दे सकता है। साथ ही 0172 2703956 पर शिकायत से सकते है। ये आदेश अभी से यानी 9 मई 2025 से लेकर 7 जुलाई 2025 तक जारी रहेंगे। चंडीगढ़: सीमा पर तनाव के बीच प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़े, स्कूल बंद, एडवाइजरी जारी चंडीगढ़, 9 मई --भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने सुरक्षा संब...

PIB ने किया फर्जी फेसबुक NSA अजीत डोभाल प्रोफाइल पोस्ट का किया भंडाफोड़

चित्र
PIB ने किया फर्जी फेसबुक NSA अजीत डोभाल प्रोफाइल पोस्ट का किया  भंडाफोड़  NSA अजीत डोभाल का कोई आधिकारिक फेसबुक अकाउंट नहीं: PIB ने किया फर्जी फेसबुक प्रोफाइल पोस्ट का भंडाफोड़.. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का कोई आधिकारिक फेसबुक अकाउंट नहीं है। हाल ही में एक फर्जी फेसबुक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें उनके नाम से पाकिस्तान द्वारा साइबर हमले की चेतावनी दी गई थी। इस पोस्ट को प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) ने फर्जी करार दिया है और स्पष्ट किया है कि अजीत डोभाल फेसबुक पर सक्रिय नहीं हैं PIB Fact Check ने अपने आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर चेतावनी दी है कि यह फेसबुक अकाउंट फर्जी है और नागरिकों को ऐसे नकली प्रोफाइल से सावधान रहने की सलाह दी है । फेसबुक पर "Ajit Doval" या "Ajit Kumar Doval : The Pride of India" जैसे कई फैन पेज मौजूद हैं, लेकिन ये सभी अनौपचारिक हैं और अजीत डोभाल द्वारा संचालित नहीं किए जाते । सुझाव: किसी भी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सरकारी स्रोतों जैसे PIB, गृह मंत्रालय या अन्य मान्यता प्राप्त एजेंसियों...

रैड क्रॉस मेला निरमंड के दूसरे दिन का आगाज "मानवता के पक्ष में" थीम पर अवेयरनेस वॉक से

चित्र
  रैड क्रॉस मेला निरमंड के दूसरे दिन का आगाज "मानवता के पक्ष में" थीम पर अवेयरनेस वॉक से निरमंड में चल रहे रैड क्रॉस मेले के दूसरे दिवस की शुरुआत "मानवता के पक्ष में" विषय पर आयोजित जागरूकता पदयात्रा (Awareness Walk) से हुई। इस अवसर पर श्री शशि पाल नेगी, सहायक आयुक्त कुल्लू, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मेले के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियाँ आयोजित की गईं जिनमें दिव्यांग मूल्यांकन शिविर, रक्तदान शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख रहे। दिव्यांग मूल्यांकन शिविर में कुल 103 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें से 62 पात्र व्यक्तियों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।   रक्तदान शिविर में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया, वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य जनमानस में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करना  रहा।

सोलन ज़िला की परवाणु, बद्दी और नालागढ़ तहसीलों में

चित्र
  सोलन ज़िला की परवाणु, बद्दी और नालागढ़ तहसीलों में वर्तमान परिस्थिति के अनुरूप आज रात्रि 08.00 बजे से प्रातः 06.00 बजे तक रहेगा ब्लैक आऊट इन क्षेत्रों में सभी बाज़ार रात्रि 08.00 बजे होंगे बन्द। औद्योगिक इकाईयों में नाईट शिफ्ट नहीं लगेगी। सभी नागरिकों से सहयोग की अपील (सतर्क रहें, सरकार और भारतीय सेना के निर्देशों का पालन सुनिश्चि त बनाएं)

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया तीन दिवसीय मंडी सम्मेलन का शुभारंभ

चित्र
  तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया तीन दिवसीय मंडी सम्मेलन का शुभारंभ मंडी नगर नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसाय़िक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी में इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंज फोरम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मंडी सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों की सोच को व्यापक स्वरूप प्रदान करते हैं और उन्हें अपने आस-पास सहित वैश्विक स्तर पर चल रहे घटनाक्रमों को और गहराई से समझने का मौका प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इसे आगे बढ़ाने में युवाओं का योगदान अमूल्य है। हमारी पुरातन संस्कृति, उच्च जीवन मूल्यों एवं सांस्कृतिक विरासत को आगामी पीढ़ी तक पहुंचाने में इस तरह की कार्यशालाएं एक सशक्त माध्यम होती हैं। साथ ही जलवायु परिवर्तन, मानवाधिकार सहित समसामयिक मुद्दों पर युवाओं की सोच को आकार प्रदान करती है। इससे पहले इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंज फोरम के सहायक निदेशक कुशाल भाट...

आपातकालीन स्थिति के दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी

चित्र
  आपातकालीन स्थिति के दृष्टिगत दिशा-निर्देश जारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज यहां युद्ध की आशंका के दृष्टिगत आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और सभी विभागों को इस सम्बन्ध में उचित दिशा-निर्देश जारी किए।   मनमोहन शर्मा ने सम्बन्धित अधिकारियों को ब्लैक आउट के समय प्रयोग किए जाने वाले साइरनों की जांच सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए ताकि आपात स्थिति में लोगों तक साइरन की आवाज पहुंच सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को ज़िला सोलन में स्थापित सभी सोलर लाईटों को अस्थाई तौर पर बंद करने अथवा ढकने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आगामी आदेशों तक संवेदनशील क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें बंद करने के निर्देश भी दिए।   उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को जवाहर पार्क में स्थापित साइरन के संचालन के लिए गृह रक्षा के जवान की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। मनमोहन शर्मा ने अग्निशमन विभाग को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों का भण्डारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्...

मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा की व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

चित्र
  मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा की व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता, मेडिकल कॉलेज व अस्पताल चंबा की व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित समीक्षा बैठक जिला मुख्यालय चंबा में आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मेडिकल कॉलेज चंबा के व्यवस्था प्रबंधन के अलावा निर्माण कार्यों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं वारे भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहे रिक्त पदों , निर्माणाधीन विकास कार्यों के निर्धारित समय अवधि में पूरा करने, चिकित्सकों के लिए टाइप 5 व 6 किस्म के नए आवास बनाने के अलावा अस्पताल भवन के मुरम्मत व रखरखाव संबंधी कार्यों वारे चर्चा की गई तथा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, एसी टू डीसी पृथ्वी पाल सिंह, मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रधानाचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विपिन ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ जालम सिंह भारद्वाज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दिनेश कुमार, जल शक्ति विभाग जितेंद्र कुमार विद्युत ...

विधानसभा उपाध्यक्ष का 5 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

चित्र
  विधानसभा उपाध्यक्ष का 5 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम नाहन हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 10 से 14 मई, 2025 तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष 10, 11 व 12 मई को स्थानीय पंचायतों का दौरा कर लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। उपाध्यक्ष 13 मई को प्रातः 11 बजे राजकीय वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला नोहराधार में मुख्य अतिथि होंगे तथा वह विज्ञान प्रयोगशाला और पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत नोहराधार में लोक भवन का शिलान्यास करने के उपरांत गेलियो मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त कर भागवत कथा में भाग लेंगे। 14 मई को स्थानीय पंचायतों का दौरा करेंगे तथा क्षेत्र की समस्याओं को जानेंगे।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: