जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने
जमाखोरी पर रोक, शिकायत के लिए नंबर जारी किए चंडीगढ़ डीसी निशांत यादव ने प्रशासन ने राशन सहित जरूरी चीजों को स्टोर करने पर रोक लगा दी है। चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने ये आदेश जारी किए हैं। ऐसे में कोई भी व्यक्ति, ट्रेडर, होलसेलर्स, रिटेलर्स किसी भी तरह की खाने की सामग्री का स्टॉक नहीं बना सकता। सभी को हिदायत दी गई है कि उनके पास जो स्टॉक है उसकी जानकारी डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड सप्लाई को दें। यदि कहीं पर महंगी फूड आइट्म्स बेची जा रही है, तो नागरिक इसकी शिकायत सेक्टर-17 स्थित कंज्यूमर्स अफेयर्स एंड लीगल मेट्रोलॉजी विभाग को दे सकता है। साथ ही 0172 2703956 पर शिकायत से सकते है। ये आदेश अभी से यानी 9 मई 2025 से लेकर 7 जुलाई 2025 तक जारी रहेंगे। चंडीगढ़: सीमा पर तनाव के बीच प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़े, स्कूल बंद, एडवाइजरी जारी चंडीगढ़, 9 मई --भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के मद्देनज़र चंडीगढ़ प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए सेना, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसी क्रम में चंडीगढ़ के डीसी निशांत यादव ने सुरक्षा संब...