संदेश

जन समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सरकार की प्राथमिकता : पठानिया

चित्र
  जन समस्याओं का त्वरित एवं संतोषजनक समाधान सरकार की प्राथमिकता : पठानिया  धर्मशाला,शाहपुर उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने आज नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड 3 के अन्तर्गत ढुलयार में लोगों की समस्याओं को सुना । इस अवसर पर लोगों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लोगों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए वचनबद्ध है । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री ने अभी हाल ही में प्रदेश के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार में लोगों के मध्य रहते हुए उनके दुःख- दर्द को जाना और उनकी समस्याओं को सुना । उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम इस बात का साक्षात प्रमाण है कि प्रदेश सरकार जनसमस्याओं के शीघ्र निदान हेतु कितनी संवेदनशील है । उन्होंने कहा कि नप शाहपुर में विभिन्न विकास कार्य प्रगति पर हैं और उन्हें शीघ्र पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा । उन्होंने कहा कि इस वार्ड की जो भी मांगें उनको बताई गई हैं उन्हें शीघ्र ही पूरा किया जाएगा ।उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक समस्या का शीघ्र एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर प्...

सर्हदी लोक सेवा समिति बटाला इकाई ने विभिन्न सीमा चौकियों पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया

चित्र
सर्हदी लोक सेवा समिति बटाला इकाई ने विभिन्न सीमा चौकियों पर तैनात सैनिकों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया  सर्हदी लोक सेवा समिति बटाला इकाई ने विभिन्न सीमा चौकियों पर तैनात सैनिकों के साथ डेरा बाबा नानक में दिवाली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास और उत्सव के साथ मनाया   दिवाली का त्यौहार हमें सिखाता है कि हमें अपने जीवन में सत्य और ज्ञान का प्रकाश जलाए रखना चाहिए, ताकि अज्ञानता और अधर्म का अंधकार दूर हो सके :-ढोला    बटाला (अविनाश शर्मा,राजू भगत) आज जिला गुरदासपुर सर्हदी लोक सेवा समिति के बैनर तले बटाला इकाई ने विभिन्न सीमा चौकियों पर तैनात सैनिकों के साथ डेरा बाबा नानक में दिवाली का त्योहार पूरी खुशी और जश्न के साथ मनाया। इस अवसर पर बटाला इकाई के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार ढोला ने दिवाली त्योहार के महत्व के बारे में बताया और सैन्य नायकों के साथ मिलकर उन्हें मिठाई खिलाई और दिवाली त्योहार के लिए अपनी खुशी और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस मौके पर जिला प्रमुख कमल किशोर ने अपनी संस्था के इतिहास के बारे में बताया और किये जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी दी. इस अ...

जिला कांगड़ा में प्राकृतिक खेती द्वारा उगाई गई मक्की की रिकार्ड खरीद

चित्र
  जिला कांगड़ा में प्राकृतिक खेती द्वारा उगाई गई मक्की की रिकार्ड खरीद   हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष पहली बार प्राकृतिक खेती से उगाई जाने वाली मक्की की खरीद 25 अक्तूबर से 30 अक्टूबर,2024 तक की गई । प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक विधि से उगाई जाने वाली मक्की का समर्थन मूल्य 30 रुपए प्रति किलो निर्धारित किया था। जिसमें प्राकृतिक खेती द्वारा उगाई गई मक्की की खरीद के लिए जिला कांगड़ा में तीन खरीद केंद्र सिविल सप्लाई के गोदामों (नगरोटा बगवां, फतेहपुर व ढलियारा) में स्थापित किए थे। जिसमें नगरोटा बगवां केंद्र में 78 किसानों ने 56.48 क्विंटल, फतेहपुर में 145 किसानों ने 269.24 क्विंटल तथा डलियारा में 113 किसानों ने 153.40 क्विटंल प्राकृतिक खेती द्वारा उगाई गई मक्की बेची| इसके अतिरिक्त आत्मा विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा मक्की खरीद का पूर्ण ब्यौरा किसान वार तथा मात्रा वार निगम के थोक गोदाम में उपलब्ध करवाया । डॉo राजकुमार भारद्वाज, परियोजना निदेशक, आत्मा कांगडा ने बताया कि जिला कांगड़ा में 329 प्राकृतिक खेती किसानों ने फॉर्म भरे थे तथा लगभग 443 क्विंटल प्राक...

सेवार्थ विद्यार्थी पालमपुर ने प्रवासियो संग मनाई दिवाली

चित्र
सेवार्थ विद्यार्थी पालमपुर ने प्रवासियो संग मनाई दिवाली  सेवार्थ विद्यार्थी पालमपुर ने पालमपुर मे एल आई सी कार्यालय के निकट स्थित प्रवासी बस्ती में बच्चों के साथ दीपावली का त्यौहार मनाया । इस अवसर पर उपस्थित जिला प्रमुख रवीश मृगेंद्रा ने बच्चों को हमारे त्योहारो के बारे मे जानने, उन्हें उचित प्रकार से मनाने व साथ ही पढ़ने लिखने के लिए प्रेरित किया । सेवार्थ विद्यार्थी समय समय में ऐसे समाजिक कार्य करती रहती है ।

उपायुक्त ने वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर में आवासियों को भेंट किए दिवाली उपहार

चित्र
उपायुक्त ने वृद्धाश्रम भंगरोटू व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय डैहर  में आवासियों को भेंट किए दिवाली उपहार मंडी : जिला रेडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने वृद्ध आश्रम भंगरोटू के सभी वृद्धजनों व दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के बच्चों  को दीपावली के पावन पर्व पर शुभकामनाओं के साथ-साथ मिठाई व अन्य उपहार भेंट किए। उपायुक्त ने उपमंडल बल्ह के भंगरोटू स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों से मिलकर‌ उनका हाल-चाल जाना। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने उपमंडल सुंदरनगर के डैहर स्थित दिव्य मानव ज्योति अनाथालय के सभी बच्चों के साथ सीधा संवाद कर दीपावली की खुशियों का अनूठा उपहार प्रदान किया।  उपायुक्त ने वृद्धजनों और विशेष बच्चों को संस्थानों में प्रदान की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण भी किया तथा बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने में सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने विशेष बच्चों से संवाद करते हुए उनसे उनके ज़िन्दगी के लक्ष्य के बारे में जाना तथा सभी से बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने व भविष्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए सहयोग का आग्रह किया। ...

एसडीएम ने बाल गृह भरनाल में बाँटी खुशियाँ

चित्र
एसडीएम ने बाल गृह भरनाल में बाँटी खुशियाँ दीपावली के अवसर पर बच्चों को भेंट किए मिठाई व उपहार सरकाघाट :  एसडीएम सरकाघाट ने दिपावली के पावन पर्व पर बाल आश्रम भरनाल में वहाँ रह रहे बच्चों के साथ खुशियाँ बाटीं। उन्होंने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा मिठाई व अन्य उपहार भी भेंट किए। एसडीएम इस दौरान बच्चों से मिली और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बच्चों के साथ सीधा संवाद किया तथा उन्हें दीपावली की खुशियों का अनूठा उपहार प्रदान किया | उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए उनसे उनके ज़िन्दगी के लक्ष्य के बारे में जाना तथा बच्चों को आत्मनिर्भर बनने व भविष्य में नई ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से पूरी सुरक्षा के साथ मिलकर दिवाली मनाने को कहा। उन्होंने कामना की कि दिपावली सबके जीवन में सुख, समृद्धि और प्रगति लाए। उन्होंने बालगृह में प्रदान की जा रही सुविधाओं का भी निरीक्षण किया तथा बेहतर सुविधा प्रदान करने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।

प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए वॉलिंटियर तैयार : एसडीएम

चित्र
प्राकृतिक आपदाओं से निपटने पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण व जागरूकता कार्यशाला संपन्न प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए वॉलिंटियर तैयार : एसडीएम गोहर : किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए 28 अक्तूबर से 30 अक्तूबर तक टास्क फोर्स स्वयंसेवक (वॉलंटियर) कार्यशाला का आयोजन एसडीएम कार्यालय परिसर में अग्निशमन विभाग व एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।  कार्यक्रम में एसडीएम गोहर ने चार पंचायतों से उपस्थित सभी वॉलिंटियर को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए इस प्रशिक्षण व जागरूक कार्यशाला में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वालंटियर ट्रेनिंग करवाने का उद्देश्य आपदा के दौरान प्रभावित लोगों को रेस्क्यू व घायलों का प्राथमिक उपचार करने में बरती जाने वाली सावधानियों के तहत जागरूक करना है, ताकि आप सभी वॉलिंटियर वास्तविक आपदा की स्थिति में आने वाली समस्याओं व बाधाओं का बेहतर ढंग से सामना कर सकें।  कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी दीवान चंद ने वालंटियर को अग्निशमन सेवा के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की व  उनके कार्यों के प्रति जागरूक किया । आग लगने के करण...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: