डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण - अनिरुद्ध सिंह
डिजिटल स्टूडियो के निर्माण से प्रशिक्षुओं को प्राप्त होगा तकनीक आधारित प्रशिक्षण - अनिरुद्ध सिंह ग्रामीण विकास मंत्री ने 33 लाख से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज शिमला जिला के मशोबरा विकास खंड स्थित राज्य पंचायत संसाधन केंद्र में 33 लाख रुपए की राशि से नवनिर्मित डिजिटल स्टूडियो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि इस स्टूडियो के निर्माण से पंचायती राज संस्थाओं के प्रशिक्षुओं व प्रतिनिधियों को आधुनिक सुविधाएं प्राप्त होगी और पंचायत प्रतिनिधि आज के डिजिटल दौर में नवीनतम तकनीक व उपकरणों की जानकारी हासिल कर ग्रामीण विकास को गति प्रदान कर सकेंगे। इस दौरान उन्होंने डिजिटल स्टूडियो की गुणवत्ता व इसके उपयोग बारे संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं से भी सीधा संवाद स्थापित किया और प्रशिक्षण को और बेहतर बनाने पर उनके सुझाव सुने। पंचायती राज मंत्री ने बताया कि इस डिजिटल स्टूडियो का कार्य नवंबर 202...