संदेश

दुर्घटना लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बनखंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की हुई मौत

चित्र
बनखंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की हुई मौत   सोमवार पंजाब से हिमाचल में घूमने आए बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में एक की मौत। सभी बाइक सवार माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद कांगड़ा होते हुए मणिकर्ण और मनाली जा रहे थे। सोमवार को बनखंडी में एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान आकाशदीप (21) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन, अमृतसर के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। इसमें एक घायल जोबिन को देहरा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि आकाशदीप कनाडा जाने वाला था, इसलिए दोस्तों ने घूमने का प्रोग्राम बताया लेकिन यहां वह हादसे का शिकार हो गया।

अम्ब सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत,फोर्च्यूनर के उठ़े परख्च्चे

चित्र
अम्ब सड़क हादसे में दो युवकों की  हुई मौत,फोर्च्यूनर के उठ़े परख्च्चे  सोमवार सायं अम्ब से ऊना की तरफ जा रही एक फोर्च्यूनर गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि फोर्च्यूनर गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में बाहर निकाल एम्बुलेंस द्वारा सिविल हॉस्पिटल अम्ब भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा कार के आगे अचानक पशु आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में पेश आया है। ए एस पी ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है। मृतकों की पहचान विशाल सेक्टर 43 व मनजीत निवासी सेक्टर 38 वेस्ट चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान गुरमेल सिंह पुत्र नाथी राम (चालक ) निवासी यमुनानगर, बिक्रम ब मोहित पुत्र नरेश कुमार निवासी सेक्टर 40 चंडीगढ़ के रूप में हुई हैं। 

मंडी में 11वीं की छात्रा ने विक्टोरिया पुल से ब्यास नदी में कूदकर दी जान

चित्र
मंडी में ब्यास नदी से कूदी 11वीं की छात्रा का शव हुआ बरामद   मंडी : यह दु:खद घटना मंडी में देर रात घटित हुई। बताया जा रहा है कि लड़की के पिता ने मोबाइल का इस्तेमाल करने को लेकर उसे डांट लगाई थी। इससे नाराज होकर छात्रा ने ब्यास नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक छात्रा गोहर उपमंडल की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घटना स्थल से तकरीबन 700-800 मीटर की दूरी पर बरामद किया। 

तूनुहट्टी में कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 3 घायल

चित्र
तूनुहट्टी में कार 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत, 3 घायल चंबा:-  चम्बा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग 154 A पर तुनुहट्टी के नज़दीक केरू पहाड़ के पास एक गाड़ी नंबर JK 08P 7325 दुर्घटना ग्रस्त हुई है। इस दुर्घटना के समय गाड़ी में 6 लोग सवार थे। जिनमें से 3 की मृत्यु हो गई और अन्य तीन घायल हैं। मृतकों की पहचान निम्नलिखित रूप से है। 1.विद्या देवी पत्नी पठानों राम गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर । 2.मनु पुत्र श्री जोगिंद्र गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ उम्र 13 साल । 3.महिंदर कुमार पुत्र राम रसीलो गांव खजूरा डाकघर हट तहसील  बसोली जिला कठुआ उम्र 48 साल । घायलों के नाम व पता 1.शंकर कुमार पुत्र ज्ञान चंद गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर उम्र 32 साल। 2.पठानों राम पुत्र श्री हीरो राम गांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर उम्र 58 साल । 3.यश पुत्र मखन लालगांव वेही डेडरा डाकघर व तहसील  बसोली जिला कठुआ जम्मू कश्मीर उम्र 6 साल।

अमलेला का 25 वर्षीय जवान कैंसर के आगे हारा जिंदगी की जंग

चित्र
अमलेला का 25 वर्षीय जवान कैंसर के आगे हारा जिंदगी की जंग  ( ज्वाली : अमित गुलेरिया ) 6 मार्च गुरुवार देर सायं जवान ने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही परिवार व गाँव वासियों में मातम छा गया। आपको बता दें कि वर्ष 2022 में अनिकेत 21 डोगरा में बतौर सिपाही भर्ती हुआ तथा लेह लद्दाख में कार्यरत था। पिछले आठ माह से आर्मी अस्पताल दिल्ली में उपचाराधीन था। अनिकेत का जन्म वर्ष 2000 में ज्वाली विधानसभा के अमलेला नामक स्थान पर हुआ। अनिकेत के पिता का नाम राकेश कुमार व माता का नाम नीलम है। शुक्रवार को जवान की पार्थिव देह घर पहुंचते ही घर व गाँव वासियों ह्रदय विदीर्ण हो गया और रो रो कर बुरा हाल हुआ।   आर्मी की टुकड़ी ने हवा में फायर दाग कर अंतिम सलामी दी। शहीद की बहन आकांक्षा ने मुखाग्नि दी। शहीद की अंतिम यात्रा में तहसीलदार नगरोटा सूरियां शिखा, अमलेला पंचायत पूर्व प्रधान प्रभात सिंह सहित कई लोगों ने शिरकत की।

शादी समारोह में जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत

चित्र
शादी समारोह में जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत  हिसार : प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कोई भी बच नहीं पाया। हादसे में एक युवक, हितेश, कार से बाहर गिर गया, जबकि बाकी तीन युवक कार में ही फंसे रह गए। यह दर्दनाक सड़क हादसा हरियाणा के हिसार जिले में मंगली रोड पर बुधवार रात को हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। मृतकों की पहचान अंकुश (19), निखिल, हितेश और साहिल के रूप में हुई है। चारों पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे। वे मंगली एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त हरिकोट के पास एक पैलेस में शादी में शामिल हुए थे, फिर हिसार पीएलए से कुछ सामान लेने के ...

कार, इनोवा और स्कूटर के बीच हुई टक्कर, स्कूटर सवार पोस्टमैन की हुई मौत

चित्र
कार, इनोवा और स्कूटर के बीच हुई टक्कर, स्कूटर सवार पोस्टमैन की हुई मौत   टांडा होशियारपुर सड़क मार्ग पर नैनोवाल वैद गांव के पास एक कार एक इनोवा और एक स्कूटर के बीच टक्कर हो गई।  शाम को हुए सडक़ हादसे में स्कूटर सवार पोस्ट मैन की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए दुर्घटना के बाद इनोवा और कार सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गईं। कार सवार हिमाचल प्रदेश निवासी जगदीप सिंह और उनकी मां निर्मल कौर घायल हो गए। कार में सवार परिवार अपने गृहनगर कादियां जा रहा था। गंभीर रूप से घायल निर्मल कौर को गुरु नानक देव सेवा सोसायटी के प्रधान सरपंच जोगा सिंह सरोया ने टांडा के वेव्ज अस्पताल में भर्ती कराया। इनोवा चालक होशियारपुर निवासी बीरू घायल हो गया है। जबकि वाहन में सवार तीन बच्चे और दो महिलाएं सुरक्षित हैं। तो वही स्कूटर सवार पोस्ट मैन की पहचान सीकरी निवासी गुरदेव सिंह पुत्र भान सिंह के रूप में हुई है। गांवों में डाक पहुंचाने के बाद गुरदेव सिंह अपने स्कूटर से गांव लौट रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच आरम्भ की

चंबा में निजी बस पर अचानक पहाड़ी का मलबा गिरा, 2 घायल

चित्र
चंबा में निजी बस पर अचानक पहाड़ी का मलबा गिरा, 2 घायल चम्बा:- तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ोह के समीप आज उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी का मलबा गिर गया। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं लुढ़की अन्यथा बस में सवार सभी यात्री काल का ग्रास बन सकते थे। इस हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया है।   बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति शनिवार सुबह भी यह निजी बस मंगली से चम्बा के लिए निकली थी। बड़ोह के समीप अचानक भूस्खलन हुआ और मलबा बस के ऊपर आ गिरा। लिहाजा, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई।  यदि चालक समय रहते बस पर काबू न पाता तो बस खाई में समा सकती थी। बहरहाल, हादसे के बाद लोग ईश्वर को याद करते हुए नजर आए। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। मार्ग बहाली को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कार्य भी आरंभ कर दिया है।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: