बनखंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की हुई मौत

बनखंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की हुई मौत 

सोमवार पंजाब से हिमाचल में घूमने आए बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में एक की मौत।

सभी बाइक सवार माता चिंतपूर्णी मंदिर में दर्शन करने के बाद कांगड़ा होते हुए मणिकर्ण और मनाली जा रहे थे। सोमवार को बनखंडी में एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान आकाशदीप (21) पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन, अमृतसर के रूप में हुई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया। इसमें एक घायल जोबिन को देहरा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। वहीं, एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।बताया जा रहा है कि आकाशदीप कनाडा जाने वाला था, इसलिए दोस्तों ने घूमने का प्रोग्राम बताया लेकिन यहां वह हादसे का शिकार हो गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर