अमलेला का 25 वर्षीय जवान कैंसर के आगे हारा जिंदगी की जंग

अमलेला का 25 वर्षीय जवान कैंसर के आगे हारा जिंदगी की जंग 

( ज्वाली : अमित गुलेरिया ) 6 मार्च गुरुवार देर सायं जवान ने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही परिवार व गाँव वासियों में मातम छा गया। आपको बता दें कि वर्ष 2022 में अनिकेत 21 डोगरा में बतौर सिपाही भर्ती हुआ तथा लेह लद्दाख में कार्यरत था। पिछले आठ माह से आर्मी अस्पताल दिल्ली में उपचाराधीन था। अनिकेत का जन्म वर्ष 2000 में ज्वाली विधानसभा के अमलेला नामक स्थान पर हुआ। अनिकेत के पिता का नाम राकेश कुमार व माता का नाम नीलम है। शुक्रवार को जवान की पार्थिव देह घर पहुंचते ही घर व गाँव वासियों ह्रदय विदीर्ण हो गया और रो रो कर बुरा हाल हुआ।  

आर्मी की टुकड़ी ने हवा में फायर दाग कर अंतिम सलामी दी। शहीद की बहन आकांक्षा ने मुखाग्नि दी। शहीद की अंतिम यात्रा में तहसीलदार नगरोटा सूरियां शिखा, अमलेला पंचायत पूर्व प्रधान प्रभात सिंह सहित कई लोगों ने शिरकत की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

बल्ह कांग्रेस ने आउटसोर्स कर्मचारियों से की मुलाकात, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम