शादी समारोह में जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत

शादी समारोह में जा रहे चार दोस्तों की सड़क हादसे में हुई मौत 


हिसार : प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कार की गति बहुत तेज थी, जिसके कारण मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी और सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एयरबैग खुलने के बावजूद कोई भी बच नहीं पाया। हादसे में एक युवक, हितेश, कार से बाहर गिर गया, जबकि बाकी तीन युवक कार में ही फंसे रह गए।

यह दर्दनाक सड़क हादसा हरियाणा के हिसार जिले में मंगली रोड पर बुधवार रात को हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना प्रभारी साधुराम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है। मृतकों की पहचान अंकुश (19), निखिल, हितेश और साहिल के रूप में हुई है। चारों पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ते थे और गहरे दोस्त थे। वे मंगली एक दोस्त की शादी में शामिल होने आए थे। परिजनों के मुताबिक, चारों दोस्त हरिकोट के पास एक पैलेस में शादी में शामिल हुए थे, फिर हिसार पीएलए से कुछ सामान लेने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ। अंकुश अपने परिवार का इकलौता बेटा था और निखिल का बचपन से करीबी दोस्त था।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

जौंटा व खज्जियां के युवकों से 10.47 ग्राम चिट्टा हुआ बरामद, सीट के फुट मैट के नीचे छिपाया था

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के PSO रहे बलवंत पठानिया का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

जिला पुलिस नूरपुर की एक टीम ने अपनी बुद्धिमत्ता से 48 घंटे में चोरी का मामला सुलझाया गया

गुरुकुल में अंडरग्राउंड पानी की टंकी की सफ़ाई के दौरान चार बच्चों की मौत

मिनी सचिवालय फतेहपुर में खुली कैंटीन, बाजार से कम दाम पर मिलेगा ब्रेकफास्ट और लंच

चौधरी चंद्र कुमार द्वारा तबादलों का मुद्दा कैबिनेट में उठाना जायज, लेकिन बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं की अनदेखी भी बंद हो: साधू राम राणा

ढही चार मंजिला इमारत, मलबे में दबी गर्भवती महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम