अम्ब सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत,फोर्च्यूनर के उठ़े परख्च्चे

अम्ब सड़क हादसे में दो युवकों की हुई मौत,फोर्च्यूनर के उठ़े परख्च्चे 


सोमवार सायं अम्ब से ऊना की तरफ जा रही एक फोर्च्यूनर गाड़ी की विपरीत दिशा से आ रहे एक टैंकर से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयंकर था कि फोर्च्यूनर गाड़ी के परख्च्चे उड़ गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल अवस्था में बाहर निकाल एम्बुलेंस द्वारा सिविल हॉस्पिटल अम्ब भेजा। जहां से गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह हादसा कार के आगे अचानक पशु आ जाने से उसे बचाने के चक्कर में पेश आया है। ए एस पी ऊना संजीव भाटिया का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया गया है।

मृतकों की पहचान विशाल सेक्टर 43 व मनजीत निवासी सेक्टर 38 वेस्ट चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान गुरमेल सिंह पुत्र नाथी राम (चालक ) निवासी यमुनानगर, बिक्रम ब मोहित पुत्र नरेश कुमार निवासी सेक्टर 40 चंडीगढ़ के रूप में हुई हैं। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर