कार, इनोवा और स्कूटर के बीच हुई टक्कर, स्कूटर सवार पोस्टमैन की हुई मौत

कार, इनोवा और स्कूटर के बीच हुई टक्कर, स्कूटर सवार पोस्टमैन की हुई मौत 


 टांडा होशियारपुर सड़क मार्ग पर नैनोवाल वैद गांव के पास एक कार एक इनोवा और एक स्कूटर के बीच टक्कर हो गई।  शाम को हुए सडक़ हादसे में स्कूटर सवार पोस्ट मैन की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हुए

दुर्घटना के बाद इनोवा और कार सडक़ किनारे एक पेड़ से टकरा गईं। कार सवार हिमाचल प्रदेश निवासी जगदीप सिंह और उनकी मां निर्मल कौर घायल हो गए। कार में सवार परिवार अपने गृहनगर कादियां जा रहा था। गंभीर रूप से घायल निर्मल कौर को गुरु नानक देव सेवा सोसायटी के प्रधान सरपंच जोगा सिंह सरोया ने टांडा के वेव्ज अस्पताल में भर्ती कराया। इनोवा चालक होशियारपुर निवासी बीरू घायल हो गया है। जबकि वाहन में सवार तीन बच्चे और दो महिलाएं सुरक्षित हैं।

तो वही स्कूटर सवार पोस्ट मैन की पहचान सीकरी निवासी गुरदेव सिंह पुत्र भान सिंह के रूप में हुई है। गांवों में डाक पहुंचाने के बाद गुरदेव सिंह अपने स्कूटर से गांव लौट रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच आरम्भ की

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर