चंबा में निजी बस पर अचानक पहाड़ी का मलबा गिरा, 2 घायल

चंबा में निजी बस पर अचानक पहाड़ी का मलबा गिरा, 2 घायल

चंबा समाचार

चम्बा:- तीसा मुख्य मार्ग पर बड़ोह के समीप आज उस समय बड़ा हादसा होने से टल गया जब एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी का मलबा गिर गया। गनीमत यह रही कि बस सड़क से नीचे नहीं लुढ़की अन्यथा बस में सवार सभी यात्री काल का ग्रास बन सकते थे। इस हादसे में दो यात्री घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया है।  

बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति शनिवार सुबह भी यह निजी बस मंगली से चम्बा के लिए निकली थी। बड़ोह के समीप अचानक भूस्खलन हुआ और मलबा बस के ऊपर आ गिरा। लिहाजा, बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लटक गई। 

यदि चालक समय रहते बस पर काबू न पाता तो बस खाई में समा सकती थी। बहरहाल, हादसे के बाद लोग ईश्वर को याद करते हुए नजर आए। एसपी चम्बा अभिषेक यादव ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। मार्ग बहाली को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कार्य भी आरंभ कर दिया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर