संदेश

लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें अधिकारी : भवानी सिंह पठानिया

चित्र
  लंबित विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करें अधिकारी : भवानी सिंह पठानिया नूरपुर में उपमंडल स्तरीय योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित नूरपुर : विनय महाजन / नूरपुर संयुक्त कार्यालय भवन के मीटिंग हॉल में उपमंडल स्तरीय योजना, विकास एवं 20-सूत्रीय कार्यक्रम से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया ने की। पूर्व विधायक अजय महाजन भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में नूरपुर उपमंडल में विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित विकास योजनाओं, कार्यक्रमों तथा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही 20-सूत्रीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों और उपलब्धियों की भी जानकारी ली गई। बैठक के दौरान भवानी सिंह पठानिया ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके विभागों से संबंधित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से लंबित कार्यों की स्थिति, कार्यों को पूर...

कसोल के होमस्टे में बठिंडा की महिला और लुधियाना का युवक 40.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

चित्र
कसोल के होमस्टे में बठिंडा की महिला और लुधियाना का युवक 40.86 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल कसोल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर कसोल स्थित एक होमस्टे में दबिश देकर नशे के बड़े कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कमरे में ठहरे पंजाब के एक युवक और युवती को भारी मात्रा में चिट्टे के साथ रंगे हाथों दबोचा है। ​ होमस्टे के कमरे नंबर 102 पर अचानक रेड ​पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मणिकर्ण पुलिस थाना की टीम ने कसोल के एक होमस्टे के कमरा नंबर 102 में औचक छापेमारी की। पुलिस ने जब कमरे की गहनता से तलाशी ली, तो वहां मौजूद संदिग्ध महिला और युवक के कब्जे से 40.86 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ। इतनी बड़ी मात्रा में चिट्टा मिलने से पुलिस भी सतर्क हो गई और दोनों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। ​ पंजाब से जुड़े हैं आरोपियों के तार ​पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मी, निवासी बठिंडा (पंजाब) और श्याम, नि...

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से जयराम ठाकुर की शिष्टाचार भेंट

चित्र
नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी से जयराम ठाकुर की शिष्टाचार भेंट हिमाचल प्रदेश के विकास एवं संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा शिमला : गायत्री गर्ग /  नई दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हिमाचल प्रदेश से संबंधित विभिन्न विकासात्मक कार्यों, सड़क एवं राजमार्ग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा प्रदेश में कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करने से संबंधित विषयों पर चर्चा हुई। इसके उपरांत जयराम ठाकुर ने भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में लगाये जाने से लोगो में रोष

चित्र
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर में डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में लगाये जाने से लोगो में रोष सरकाघाट : अजय सूर्या / सरकाघाट उपमंडल के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी नियमित न मिलने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इस स्वास्थ्य केंद्र में 6 बिस्तर है लेकिन उचित स्वास्थ्य लाभ न मिलने से लोगो में स्वास्थ्य विभाग के प्रति निराशा है ।लोगो में दीवान चंद कमलेश कुमार ने बताया कि यहाँ पर डॉक्टर है लेकिन उनकी ड्यूटी अन्य अस्तपताल में लगाई जाती है जिस वजह से डॉक्टर रोजाना अपनी सेवाए नहीं दे पा रहे । उनका कहना है कि गोपालपुर सरकाघाट की बहुत बड़ी पंचायत है जिसमे ड्रेसिंग,मरहम पट्टी,अन्य सुविधाए मिल जाती है लेकिन डॉक्टर की अन्य जगह पर ड्यूटी लगाना उचित नहीं है जिस कारण हम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि डॉक्टर की ड्यूटी अन्य अस्पताल में न लगाई जाए ताकि मरीज़ों को नियमित स्वास्थ्य सुविधाएं गोपालपुर में ही मिले ।उधर बीएमओ बलद्वारा अनिल कुमार ने कहा कि लेंडर के अंतगर्त सरकारी योजनाओं के लिए ड...

मेडिकल कॉलेज चंबा में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ

चित्र
  मेडिकल कॉलेज चंबा में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ ऑर्थो सर्जरी में बढ़ेगी सटीकता, मरीजों को चंबा में ही मिलेंगी उन्नत उपचार सुविधाएं चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा के ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में अत्याधुनिक सी-आर्म मशीन का शुभारंभ किया गया। नई मशीन के शुरू होने से हड्डी एवं जोड़ संबंधी जटिल ऑपरेशनों में चिकित्सकों को अधिक सटीकता के साथ कार्य करने में मदद मिलेगी और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. प्रदीप सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगातार आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर में नई सी-आर्म मशीन स्थापित की गई है। इससे मरीजों को उन्नत तकनीक आधारित उपचार का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य जिला चंबा के लोगों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि सी-आर्म मशीन ऑपरेशन के दौरान शरीर ...

देशभर में बढ़ी कुगती के देसी राजमाह की मांग, इस बार मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता

चित्र
  देशभर में बढ़ी कुगती के देसी राजमाह की मांग, इस बार मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता स्वाद और गुणवत्ता के लिए मशहूर कुगती का राजमाह दिल्ली-पंजाब समेत कई राज्यों तक पहुंचता है चंबा : जितेन्द्र खन्ना /  भरमौर विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला चंबा के अंतिम गांव कुगती का देसी राजमाह अपने खास स्वाद और गुणवत्ता के कारण देशभर में पहचान बना चुका है। कुगती के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उगाया जाने वाला यह राजमाह दिल्ली, पंजाब और अन्य राज्यों तक पहुंचता है, जहां इसकी अच्छी मांग रहती है। हालांकि राजमाह की खेती किसानों के लिए आसान नहीं है। बर्फीले और दुर्गम क्षेत्र में बीज बोने से लेकर फसल तैयार होने तक किसानों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुगती जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में खेती का मौसम भी सीमित रहता है। यहां किसान मार्च-अप्रैल में राजमाह की बुवाई करते हैं, जबकि सितंबर-अक्टूबर में फसल तैयार होती है। स्थानीय किसानों के अनुसार इस वर्ष अधिक बारिश के कारण राजमाह की फसल प्रभावित हुई है। लगातार नमी और मौसम में बदलाव के चलते उत्पादन में कमी आने की आशंका है। कई स्थानों पर फसल को नुकसान पह...

लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंकित परमार का बीएससी पैरामेडिकल में चयन

चित्र
  लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल के अंकित परमार का बीएससी पैरामेडिकल में चयन बिना कोचिंग के प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में हासिल किया प्रवेश सरकाघाट : अजय सूर्या /   शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट परिणामों के लिए प्रसिद्ध लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल, सरकाघाट के मेधावी छात्र अंकित परमार ने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अंकित ने बीएससी पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएससी मेडिकल लेबोरेटरी साइंस में चयनित होकर एएचसी हमीरपुर कॉलेज में प्रवेश प्राप्त किया है। खास बात यह है कि अंकित ने यह सफलता बिना किसी कोचिंग के हासिल की है अंकित ने नर्सरी से लेकर जमा दो तक की पढ़ाई लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल से ही पूरी की है। वह शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है और पढ़ाई में लगातार बेहतर प्रदर्शन करता आया है। अंकित की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सपना ठाकुर एवं चेयरमैन कर्नल बलवंत सिंह बरारी ने उसे बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि लॉर्ड्स कॉन्वेंट स्कूल हमेशा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और बेहतर शैक्षणिक परिणामों...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: