संदेश

रोड सेफ्टी क्लब व प्रहरी क्लब द्वारा रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया

चित्र
रोड सेफ्टी क्लब व प्रहरी क्लब द्वारा रैली व नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा / राजकीय महाविद्यालय नगरोटा सूरियां के रोड सेफ्टी क्लब द्वारा आज रैली तथा प्रहरी क्लब द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के सभी क्लबों जैसे एन एस एस, रोवर एंड रेंजर्स, प्रहरी क्लब के सहयोग से किया गया। इस रैली का उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु राजकीय महाविद्यालय के परिसर से बस स्टैंड नगरोटा सूरियां तक का रैली निकाली गई। इस रैली में लगभग 300 छात्रों ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सुरेंद्र अत्रि ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली महाविद्यालय परिसर से कसौली तथा देहरा चौक होते हुए नगरोटा सूरियां बस स्टैंड पहुंची। छात्रों ने मार्ग में नारों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। बस स्टैंड पहुंचकर छात्रों ने वहां पर विद्यमान लोगों को विविध प्रकार के नारों तथा मुहावरों के माध्यम से संदेश दिया। नगरोटा सूरियां बस स्टैंड पर प्रहरी क्लब के द्वारा नुक्कड़ ना...

प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,4 से 6 जनवरी होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र

चित्र
प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के प्रबंधों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित धर्मशाला : धर्मशाला में 4 जनवरी से प्रस्तावित विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज शनिवार को उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक सुधीर शर्मा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नव निर्वाचित विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रोटेम स्पीकर चन्द्र कुमार ने सभी विभागों के अधिकारियों से विधानसभा के शीतकालीन सत्र के सफल संचालन हेतु सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।  चन्द्र कुमार द्वारा बैठक में विधानसभा सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों और विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने, यातायात प्रबंधन, पेयजल एवं बिजली आपूर्ति, खानपान, स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों की समीक्षा की गई। चन्द्र कुमार ने जिला प्रशासन को विधानसभा सदस्यों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के ठहरने के निर्धारित स्थानों ...

पौंग झील के खाली क्षेत्र में फसल बीजाई की बैठक बेनतीजा

चित्र
नगरोटा सूरियां : प्रेम स्वरूप शर्मा /   वन्यप्राणी डीएफओ ने कहा पौंग वेटलैंड में खेती करना अबैध, करने वालों पर होगी करवाई पौंग झील की खाली भूमि पर अबैध खेती को लेकर पौंग विस्थापितों के साथ डीएफओ वन्यप्राणी हमीरपुर के साथ बैठक बेनतीजा रही। वन्यप्राणी मण्डल हमीरपुर के डीएफओ रेजीनॉल्ड रॉयस्टन के साथ शनिवार को वन्यप्राणी विश्रामगृह नगरोटा सूरियां में पौंग विस्थापित किसानों के साथ बैठक हुई। जिसमें ज्वाली से  मनमोहन सिंह,  हरिपुर (देहरा) से हरिओम शर्मा व नगरोटा सूरियां से पंचायत प्रधान कर्ण पठानिया के साथ क्षेत्र के सैकड़ों किसानों ने भाग लेकर डीएफओ को ज्ञापन देकर पौंग के खाली क्षेत्र में फसल बीजाई की अनुमति मांगी और कहा की गेहूं की फसल की बीजाई के लिए मात्र दस दिन का समय रह गया है इसलिए आज ही उन्हें अनुमति दी जाए। इस पर डीएफओ ने समझाया कि पौंग झील का खाली क्षेत्र वेटलैंड के अधीन आता है और वन्यप्राणी अधिनियम के तहत फसल बीजाई तो दूर इस क्षेत्र में किसी भी तरह की गतिविधि नहीं कि जा सकती। उन्होंने किसानों से कहा कि पौंग की खाली जमीन में फसल बीजाई की अनुमति देना उनके अधिकार...

सिक्योरिटी गार्ड व सुपवाईजर के पदों के लिए साक्षात्कार 4 जनवरी से

चित्र
मंडी : क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, मंडी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि जय किशन, एसआईएस, सिक्योरिटी जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड व सुपवाईजर के 100 पदों को भरने के लिए जिला मंडी के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जायेंगे।      उन्होंने बताया कि साक्षात्कार 4 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय बालीचौकी, 5 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय, जोगिन्द्रनगर तथा 6 जनवरी को उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक में प्रातः 10.30 बजे से 3 बजे तक आयोजित किए जायेंगे । उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवी पास, कद 168 सैंमी, वजन 56 से 90 किलोग्राम तथा आयु 21 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।     इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं पासपोर्ट साई फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट करें । साक्षात्कार के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा ।

लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करेःएडीएम राहुल चौहान

चित्र
  लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए सभी विभाग तत्परता के साथ कार्य करेःएडीएम राहुल चौहान शिमला अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) राहुल चैहान की अध्यक्षता में आज यहां लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ अभियान के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित यह अभियान 25 नवंबर, 2022 से पूरे भारत वर्ष में शुरू किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लिंग आधारित हिंसा के बारे में लोगो को संवेदनशील बनाने तथा पीड़ितों की मदद के लिए उपलब्ध विभिन्न संस्थागत तंत्रों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान कारगर साबित होगा। इस दृष्टि से सभी विभागों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि जिला में लिंग आधारित हिंसा पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के खंड स्तर पर जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन लैंगिक हिंसा के मामलों को चर्चा के केंद्र में लाना और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए उपलब्ध नियमों व...

हरियाणा रोडवेज के चालक और परिचालक हुए सम्मानित,स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत को किया था रेस्क्यू

चित्र
स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की मदद वाले हरियाणा रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर को पानीपत डिपो के जी.एम कुलदीप जांगड़ा ने सम्मानित किया।  दोनों ने बहादुरी का परिचय देते हुए ऋषभ पंत की जान बचाने में मदद की थी।। हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत नैन की मानवता के चलते आज भारत के चहेते बल्लेबाज ऋषभ पंत अनहोनी का शिकार होने से बच गए। दोनो ही करनाल जिले के रहने वाले हैं।। अगर ये दोनों उन्हें समय रहते गाड़ी से बाहर न निकालते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।  हरियाणा रोडवेज बस के कंडक्टर परमजीत ने बताया कि ड्राइवर बस चला रहा था और मैं साइड पर बैठा हुआ था। जैसे ही हम नरसन पहुंचे तो 100-150 दूर से एक गाड़ी अनियंत्रित होकर आ रही थी। मैंने ड्राइवर को कहा कि ये गाड़ी कहीं हमारी तरफ न आ जाए। इतना कहते कहते गाड़ी रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी साइड आ गई। हमारी गाड़ी के बिल्कुल सामने उसने पलटा खाया और साइड से निकलती हुई आगे चली गई। उनकी गाड़ी के कुछ पार्ट टूट कर हमारी बस को लगे। वहीं गाड़ी रेलिंग से टकराकर दोबारा सीधी हो गई। गाड़ी सीधी होने के बाद पंत सर गाड़ी से आधे बाहर आ गए।। ...

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना पड़ सकता है महंगा

चित्र
चंबा:जितेन्द्र खन्ना / नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना पड़ सकता है महंगा  नव वर्ष की पूर्व संध्या पर लोगों को नशे में धुत्त होकर हुड़दंग मचाना व वाहन चलाना महंगा पड़ सकता है। नव वर्ष यानी 31 दिसंबर की रात जिला चम्बा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ते प्रबंध कर लिए हैं। पुलिस द्वारा किसी मारपीट की घटना, शराब पीकर हुड़दंग, तेज रफ्तार से वाहनों को चलाना, सार्वजनिक स्थानों पर देर रात तक जश्न और हुड़दंग आदि जैसी वारदातों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। जिले की सीमाओं सहित हर मार्ग पर पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर हर वाहन तथा वाहन चालक की जांच की जाएगी। यदि कोई वाहन चालक शराब के नशे में धुत्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अतिरिक्त चम्बा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों पर भी जरूरत के हिसाब से पुलिस की तैनाती रहेगी। पुलिस कर्मी रात भर लगातार गश्त करेंगे ताकि माहौल शांतिप्रिय बना रहे। वहीं रात दस बजे के बाद डीजे व लाउडस्पीकर बजाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर रहेगी और अगर कोई नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया जात...

काॅमेंसियन ने नव वर्ष 2023 का किया धूमधाम से स्वागत

चित्र
  काॅमेंसियन ने नव वर्ष 2023 का किया धूमधाम से स्वागत  फतेहपुर : वलजीत ठाकुर  कॉमेट मेन्सा पब्लिक स्कूल देहरी में वर्ष 2022 को गुड-बाय करते हुए तथा 2023 के आगमन  के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंधक  श्री वासु सोनी, प्रबंधक निदेशिका श्रीमती पूनम सोनी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन ने दीप प्रज्वलित कर किया lइस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियों का आयोजन किया l बच्चों ने नव वर्ष के अवसर पर सुंदर कार्ड बनाए तथा बधाई संदेश एक दूसरे को तथा अध्यापकों को दिएl इसके साथ नन्हे-मुन्ने बच्चों ने डांस प्रस्तुतियां दी तथा गीत संगीत से माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया l छठी से आठवीं कक्षा के बच्चों ने कॉमेडी स्किट की प्रस्तुति कर सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया lअंत में स्कूल प्रबंधक श्री वासु सोनी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति महाजन  ने बच्चों ,अभिभावकों तथा स्कूल स्टाफ को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह वर्ष सबको सुख -समृद्धि और खुशियां लेकर आए l

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: