चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा,जिला श्रम अधिकारी,जिला बाल संरक्षण इकाई ब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट काँगड़ा ने मिलकर किया एक बाल मजदूर का रेस्क्यू ।

 चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा,जिला श्रम अधिकारी,जिला बाल संरक्षण इकाई ब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट काँगड़ा ने मिलकर किया एक बाल मजदूर का रेस्क्यू ।


गग्गल के एक रेस्टोरेंट ब बार मे मजदूरी करता पाया गया।

ज़िला बाल श्रम अधिकारी अमित चौधरी के नेतृत्व् मे श्रम निरीक्षक नरेश, चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा से टीम सदस्य डिंपल कटोच ब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट से इंचार्ज हेड कांस्टेबल अंजना कुमारी,ब सुरेखा देवी और जिला बाल संरक्षण इकाई काँगड़ा से मनी कुमार ने आज साँझा रेस्क्यू प्लान बनाकर एक बच्चे को गगल स्थित एक रेस्टोरेंट से रेस्क्यू विजिट के दौरान बाल मजदूरी करते पकड़ा ब टीम बच्चे को अपने साथ रेस्क्यू करके ले आई है। टीम के साथ बातचीत के दौरान बच्चा नेपाल का रहने वाला लगा।

जिला श्रम अधिकारी अमित चौधरी ने कहा है कि शंका के आधार पर बच्चा कम उम्र का लगा, रेस्क्यू टीम टीम बच्चे को मेडिकल फिटनेस और आयु जाँच के लिए टेस्ट हेतु जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला मे ले गई है ब इसके बाद ही नियमानुसार कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी, साथ मे श्रम अधिकारी ने बताया कि 23 जून से 30 जून तक सभी विभाग द्वारा मिलकर बाल मजदूरी के उन्मूलन हेतु विशेष अधियान चलाया हुआ है ।

चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा के जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने बताया कि इसके बाद रेस्क्यू टीम द्वारा बच्चे को जिला बाल कल्याण समिति काँगड़ा के आदेशानुसार खुला आश्रय सकोह स्थित धर्मशाला में छोड़ दिया जायेगा।

चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा के जिला समन्वयक मनमोहन चौधरी ने बताया कि चाइल्ड हेल्पलाइन काँगड़ा, श्रम विभाग ब एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (पुलिस ),और जिला बाल संरक्षण इकाई धर्मशाला भविष्य में भी बाल भिक्षावृति, बाल मजदूरी, बाल शोषण ब बाल तश्करी रोकने हेतु इस तरह के रेस्क्यू प्लान ब जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती रहेगी। चाइल्ड लाइन काँगड़ा आम जान मानस से भी आग्रह करती है अगर किसी को कोई बच्चा भीख मांगते, बाल मजदूरी, बाल विवाह, अनाथ बच्चा, अर्ध अनाथ बच्चा, लावारिस बच्चा नजर आता है तो 1098 राष्ट्रीय चाइल्ड हेल्पलाइन सेवा पर इसकी सूचना दे सकते है इसके साथ ही सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन