स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय पुस्तक मेला शिमला में की शिरकत

 स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय पुस्तक मेला शिमला में की शिरकत

शिमला


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ (कर्नल) धनीराम शांडिल ने आज ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में ओकार्ड इंडिया एवं नगर निगम शिमला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय पुस्तक मेला शिमला में शिरकत की।

उन्होंने कहा कि 24 जून से 02 जुलाई, 2023 तक चलने वाले इस पुस्तक मेले में आज आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने आयोजकों के इस प्रयास की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन में जहां लोगों को अपनी पसंदीदा पुस्तकों को खरीदने का अवसर प्राप्त होता है वहीं आम जन में साहित्य के प्रति भी रुचि उत्पन्न होती है।

उन्होंने कहा कि पुस्तक मेले में देश ही नहीं अपितु विश्व स्तर के 23 प्रतिभागी प्रकाशकों ने अपने पुस्तकों के स्टॉल स्थापित किए हैं। 

इस अवसर पर उन्होंने सभी स्थापित स्टॉल में जाकर पुस्तकों का अवलोकन किया एवं पुस्तकों की खरीद भी की।

इस दौरान राष्ट्रीय संयोजक ओकार्ड इंडिया सचिन चौधरी, स्थानीय संयोजक एसआर हरनोट, लेखक डॉ देवेंद्र गुप्ता, डॉ डिग कन्या ठाकुर, संजय भारद्वाज, दीप्ति सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन