शिक्षा मंत्री ने किया गुजांदली उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण एवं टिक्कर सामुदायिक भवन का शिलान्यास

 शिक्षा मंत्री ने किया गुजांदली उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण एवं टिक्कर सामुदायिक भवन का शिलान्यास


शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज टिककर क्षेत्र के राजकीय उप स्वास्थ्य केंद्र गुजांदली का लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा कि लगभग 18 लाख रुपए से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र से स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके उपरांत शिक्षा मंत्री ने सामुदायिक भवन टिककर का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य लगभग 40 लाख रुपए से पूर्ण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को यहां पर सामुदायिक आयोजन करवाने की सुविधा प्राप्त होगी।


रोहित ठाकुर ने हंसाडी में लोगों को किया संबोधित, जन सेवा केंद्र के लिए दिए 5 लाख

हंसाडी में अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री ने कहा कि किसानों व बागवानों के उत्थान के लिए वर्तमान प्रदेश सरकार कृतसंकल्प है। क्षेत्र में सभी संभावनाओं को तलाश कर सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोगों को उसका लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जा रहे 8 सीए स्टोर में से 3 सीए स्टोर की स्वीकृति जुब्बल कोटखाई के लिए प्राप्त की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि बागवानों को अपने उत्पाद को मंडियों तक पहुंचाने की दृष्टि से क्षेत्र की सभी सड़कों का सुधार किया जायेगा।

शिक्षा मंत्री ने हंसाड़ी में जन सेवा केंद्र के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा करने के निर्देश दिए।


कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, स्थानीय पंचायत प्रधान पंपा देवी, उपमंडल दण्डाधिकारी सन्नी शर्मा, तहसीलदार टिक्कर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन