नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन

नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ एसडी स्कूल में जागरूकता शिविर का किया आयोजन 

शिमला


महिला एवं बाल विभाग हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला द्वारा नशीली दवाइयों के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष पर आज यहाँ एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंज बाजार शिमला में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर एमएसडब्ल्यू दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल शिमला मीनाक्षी मेहता द्वारा बच्चों को नशे के दुरुपयोग, इसके प्रभाव व रोकथाम के बारे में जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि चिटा, जो आजकल बहुत प्रचलन में है, एक या दो बार लेने से ही बच्चा इसका आदी हो जाता है। बच्चों को इससे दूर रखने के लिए माता-पिता अधिक से अधिक समय अपने बच्चों के साथ बिताएं और बच्चों को खेलकूद की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। 

इस दौरान हेड कांस्टेबल लक्ष्मी ने नशे के बारे में कानूनी प्रावधान व इसकी तस्करी के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही कानून व परिवीक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई वंदना द्वारा बाल उत्पीड़न के बारे में बच्चों को जागरूक किया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी शिमला रमा कवर द्वारा बच्चों को नशे से दूर रहने की शपथ ग्रहण करवाई गई। 

प्रिंसिपल एसडी स्कूल विजय ठाकुर ने बच्चों को नशे से दूर रहने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई बच्चा नशे का शिकार है तो स्कूल प्रबंधन उसे इससे बाहर निकालने व अन्य किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हमेशा तत्पर है। 

इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी प्रतिभा राठौर, सामाजिक कार्यकर्ता बबीता कुमारी व आउटरीच वर्कर जिला बाल संरक्षण इकाई शिमला चंद्रकांता भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन