हिम जन कल्याण संस्था द्वारा दो बेटियों को लिया गया गोद

 हिम जन कल्याण संस्था द्वारा दो बेटियों को लिया गया गोद

हिम जन कल्याण संस्था का वार्षिकोत्सव संपन्न, 26 विभूतियों को किया गया सम्मानित


पालमपुर: केवल कृष्ण /

हिम जन कल्याण संस्था द्वारा अपना वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 26 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान दो बच्चियों को भी गोद लिया गया। इन दोनों बच्चियों के माता-पिता का देहांत हो चुका है और मामा के परिवार में रहते हैं जहां मामा का भी देहांत हो चुका है। इनके आजीवन पढ़ाई के खर्चे को संस्था द्वारा उठाने की बात कही गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी एवं वैष्णो ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक राहुल पठानिया ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की जिस प्रकार से नशे को लेकर आज बढ़-चढ़कर बात की जा रही है, लेकिन नशे का बहुत बड़ा कारण उन्होंने बेरोजगारी को बताया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी के कारण युवा नशे की गर्त में फंस रहा है। इस अवसर पर उन्होंने कहा की अगर व्यक्ति मेहनत करे तो हर काम को आसान करके आगे बढ़ा जा सकता है।


 उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि युवा स्वरोजगार का रास्ता अपनाएं तथा एक मिसाल कायम करे। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आज गांव से निकला हुआ व्यक्ति शहर में जाकर कंपनियों का मालिक बन रहा है क्योंकि वह जमीन पर काम करता है। ।उन्होंने आह्वान किया कि हिमाचल प्रदेश विशेषकर कांगड़ा और मंडी के बीच में कृषि की बहुत सी संभावनाएं हैं। जिसे बढ़-चढ़कर किया जा सकता है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने संस्था के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि संस्था समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती है। उसी कड़ी में वर्ष में यह कार्यक्रम भी आयोजित किया जाता है। जिसमें समाज में काम करने वाले हैं लोगों को उत्साहित करने के लिए इस प्रकार का आयोजन जरूरी होता है।


 इस दौरान 26 विभूतियों को सामाजिक सरोकार वरिष्ठ नागरिक और मेधावी छात्र सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर ऐडऑन नगरोटा संस्था के अध्यक्ष मनोज मेहता द्वारा नशे को लेकर किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी तथा बताया कि किस प्रकार से संस्था इस विषय पर कार्य कर रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रवीण कुमार सेवानिवृत्त सत्र न्यायधीश सुरेश चौधरी रमन अवस्थी, श्रेष्ठा ठाकुर नवी राजीव जबाल हितेश शर्मा राकेश घोघरा रविंद्र शर्मा कर्म चंद के एल चौहान आर सी मिन्हास सिकंदर डडवाल रतन सिंह जितेंद्र सूद मधुसूदन अग्रवाल बलजीत कटोच रमेश पठानिया कुलदीप कुमार रमेश चौधरी मोनिका शर्मा बलजीत शर्मा नरेश शर्मा तथा विभिन्न महिला मंडल युवक मंडल पंचायत प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग