डीसी ने वेदों की ऋचाओं पर यज्ञ में डालीं आहुतियां

 डीसी ने वेदों की ऋचाओं पर यज्ञ में डालीं आहुतियां


धर्मशाला वेद मंदिर योल में पिछले दो महिनों से चल रहे यज्ञ अनुष्ठान में सम्मिलित होते हुए आज उपायुक्त कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने आहुतियां डालीं। उन्होंने इस अवसर पर वेदों की ऋचाओं पर यज्ञ में आहुतियां डालते हुए जिला वासियों के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि मन, शरीर, बुद्धि, आत्मा और वातावरण की शुद्धि करने में सक्षम यज्ञ अनुष्ठान हमारी जीवंत संस्कृति और सनातन परम्पराओं के द्योतक हैं। उन्होंने कहा कि वेद सबके सुख की कामना करते हैं और वेदों की ऋचाएं शांति का संदेश देती हैं।

बता दें कि वेद मंदिर योल में अप्रैल माह से वेदों की पावन ऋचाओं के साथ यज्ञ किया जा रहा है। जिसमें योगाचार्य स्वामी राम स्वरूप की अध्यक्षता में वेदों की ऋचाओं के उच्चारण के साथ अनुष्ठान हो रहा है। जन कल्याण के उद्देश्य से हो रहे इस यज्ञ की पूर्णाहुति कल डाली जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर