कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने किया मुर्गी पालक अश्वनी कुमार के शैड का निरीक्षण

 कृषि मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने किया मुर्गी पालक अश्वनी कुमार के शैड का निरीक्षण



कहा...ब्रायलर योजना के अंतर्गत ब्रायलर चूजे करवाए जा रहे उपलब्ध

चंबा : जितेन्द्र खन्ना/

 कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो.चंद्र कुमार ने आज बलेरा (धुड़ा सप्पड़ ) में मुर्गी पालक अश्विनी कुमार के घर में मुर्गी पालन के लिए बनाए गए शैड का निरीक्षण किया।

इस दौरान पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी भी उनके साथ मौजूद रहीं। 

पशुपालन मंत्री ने कहा कि पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग द्वारा किसानों को मुर्गी पालन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत 1पीपीपी- ब्रायलर योजना के अंतर्गत ब्रायलर चूजे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी योजना के अंतर्गत अश्विनी कुमार को विभाग द्वारा 600 ब्रायलर चूजे उपलब्ध करवाए गए हैं। योजना के तहत हर दो-तीन महीनों में 150 चूजों का बैच उपलब्ध कराने के साथ मुर्गी पालन के लिए सहायक फीडर, ड्रिंकर उपकरण उपलब्ध करवाए गए।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चूजों के लिए फीड भी अनुदान दरों पर मुहैया करवाई गई है।

मुर्गी पालक अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्हें इस योजना से प्रतिमाह 35 हजार रुपए का मुनाफा हो रहा है। विभाग की विभिन्न योजनाओं के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को छोटे पैमाने पर रोजगार उपलब्ध करवाने में मदद दी जा रही है।

इस अवसर पर एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज, उप निदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन विभाग डॉ. लाल गोयाल, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, सहायक निदेशक डॉ पूनम ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन