रोटरी सोलन ने बचाई जान, 4 साल की बच्ची के दिल में छेद निशुल्क किया ऑपरेशन,

 रोटरी सोलन ने बचाई जान, 4 साल की बच्ची के दिल में छेद निशुल्क किया ऑपरेशन,


ओच्छघाट की रहने वाली दीक्षिता नाम की लड़की की सर्जरी फोर्टिस हॉस्पिटल मोहाली में हुई।

रोटरी क्लब सोलन के प्रयासों से चार वर्षीय मासूम बच्ची को मिला नव जीवन

मानवता की सेवा में सर्मपित होकर कार्य कर रहे रोटरी क्लब सोलन के प्रयासों से एक मासूम बच्चे की जान बच गई। गौरतलब है कि चार वर्षीय बच्चे के दिल में छेद होने की जानकारी पर क्लब द्वारा तुरंत बच्चे का रोटरी क्लब चंडीगढ़ के हार्टलाइन प्रोजेक्ट के अंतर्गत फ़ोर्टिस अस्पताल मोहाली चंडीगढ़ मैं आपरेशन कराया गया |

रोटरी क्लब सोलन के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि चार वर्षीय बच्ची दीक्षिता चंडीगढ़ में आपरेशन के बाद परिवार सहित सोलन लौट आयी है। चिकित्सकों से मिली जानकारी के मुताबिक समय से आपरेशन हो जाने पर अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है । समाजसेवी सोच के साथ साथ मानवता की सेवा के लिए क्लब कटिबद्धता के साथ कार्य करता रहा है, जोकि सदैव जारी रहेंगे। दीक्षिता के पिता राकेश जो की अत्यंत दुर्बल आय वर्ग से आते हैं ने बताया की वह चाह कर भी अपने बालिका का उपचार नहीं करा पाते। रोटरी क्लब द्वारा जितने कम समय में इतने अच्छे हॉस्पिटल में दीक्षिता का उपचार करा कर बच्ची को नया जीवन दिया उसके लिए उसका परिवार रोटरी सोलन का जीवन भर आभारी रहेगा और बताया की जब वह महज 2 साल की थी तो डॉक्टरों को उसके दिल में छेद (वीएसडी- वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट) का पता चला वीएसडी हृदय के दो निचले कक्षों को अलग करने वाली दीवार में एक छेद है। सामान्य विकास में, भ्रूण के जन्म से पहले कक्षों के बीच की दीवार बंद हो जाती है, ताकि जन्म के समय, ऑक्सीजन युक्त रक्त को ऑक्सीजन-रहित रक्त के साथ मिश्रित होने से रोका जा सके। जब छेद बंद नहीं होता है, तो इससे हृदय पर अधिक दबाव पड़ सकता है या शरीर को ऑक्सीजन कम मिल सकती है। इस मौके पर रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर मनीष तोमर, सचिव डॉ कमल अटवाल, जितेंदर भल्ला, अरुण त्रेहन, मनोज कोहली आदि मुजूद रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

समलाना के पास कार और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर, वेटरनरी फार्मासिस्ट गोल्डी कुमार हुए घायल

नूरपुर जिला बना तो राजा का तालाब हो जिला मुख्यालय, चार विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगा सुविधाजनक : भवानी सिंह पठानिया

धार्मिक मामलों से दूर रहें सरकारें, बेरोजगारी और महंगाई पर करें ध्यान केंद्रित : एलीट ग्रुप

राष्ट्रीय सवात चैंपियनशिप में हिमाचल का दमदार प्रदर्शन, 23 पदकों पर जमाया कब्जा

नगरोटा सूरियां में बिजली व्यवस्था पर सवाल, जर्जर तारों को बदलने की मांग

भक्ति और संगीत का अनूठा संगम बना भजन ‘राधा बनी मोहन’, गौरव कौंडल की मधुर आवाज ने जीता दिल

सेना के शौर्य पर सवाल उठाने वाले जगत सिंह नेगी देश की भावनाओं से खिलवाड़ करना बंद करें : विपिन परमार

पांच साल का इंतजार खत्म, घट्टा गांव में शुरू हुई पेयजल योजना

कुंज लाल हत्याकांड में पुलिस ने घटनास्थल पर दोहराया वारदात का घटनाक्रम

जीजीडीएसडी महाविद्यालय में 27वें हिम-आईसीएफ कॉन्क्लेव-2026 का आगाज, उच्च शिक्षा के भविष्य पर मंथन