सुप्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा हुए सम्मानित बॉलीवुड अभिनेत्री शाहजहां पदमसी ,नव्या सिंह व आराधना शर्मा द्वारा

सुप्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा हुए सम्मानित बॉलीवुड अभिनेत्री शाहजहां पदमसी ,नव्या सिंह व आराधना शर्मा द्वारा 

स्टार अचीवर अवार्ड सीजन 9 ज्वाली के सुप्रसिद्ध ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा को बॉलीवुड अभिनेत्री शाहजहां पदमसी द्वारा सम्मानित किया गया 


गत दिवस नई दिल्ली में पीरागढ़ी फॉरएवर फाइव स्टार बैंकट हॉल में स्टार अचीवर अवार्ड सीजन 9 का आयोजन किया गया । इस समारोह का आयोजन टैरोट क्वीन मीनू शर्मा व एस्ट्रो फ्रेंड्स दिल्ली टीम द्वारा आयोजित किया गया । इस समारोह में देश से 200 के लगभग लोगों को आमंत्रित किया गया था जिसमें नेपाल के लोगों ने भी भाग लिया । इस समारोह में ज्योतिष क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय व सराहनीय कार्य किए हैं। इस समारोह में ज्योतिष ,लाल किताब, रेकी ,टैरोट ,वास्तु शास्त्र के अलावा फैशन जगत, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोग जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए कार्य किया है। इस समारोह का शुभारंभ समारोह की आयोजक मीनू शर्मा ,अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजीव शर्मा ,लाल किताब प्रमुख जी डी वशिष्ठ आदि गणमान्य व्यक्तियों द्वारा ज्योति प्रज्वलित करके शुभारंभ किया गया। इस स्टार अचीवर अवार्ड समारोह में बॉलीवुड अभिनेत्री शाहजहां पदमसी ने मुख्य तौर पर शिरकत की ।उनके साथ बॉलीवुड अभिनेत्री नव्या सिंह, टीवी स्टार आराधना शर्मा उपस्थित रही ।

इस समारोह में हिमाचल प्रदेश से ज्वाली से ज्योतिषी पंडित विपिन शर्मा को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि बॉलीवुड अभिनेत्री शाहजहां पदमसी ने पंडित विपन शर्मा को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पंडित विपन शर्मा ने बताया है कि बॉलीवुड अभिनेत्री शाहजहां पदमसी से पूर्व अभिनेत्री भाग्यश्री, अभिनेत्री अमीषा पटेल, अभिनेत्री आदिति गोवित्रीकर, अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल और भी कई प्रमुख हस्तियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन