निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण  

           भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

   


मंडी भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार मंडी जिला के सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर डीआरडीए के सभागार में आयोजित किया गया। यह जानकारी तहसीलदार निर्वाचन विभाग विजय शर्मा ने देते हुए बताया कि प्रशिक्षण शिविर में उक्त सभी अधिकारियों को मतदान केंद्रों, मतदाता सूचियां तैयार करने बारे तथा ईआरओ नेट के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई ताकि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष तथा शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न किया जा सके। इसके साथ ही सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 को लेकर आवश्यक तैयारियां भी आरंभ करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि निर्वाचन प्रक्रिया का बेहतर तरीके से संचालन किया जा सके।

    इस प्रशिक्षण शिविर में एसडीएम सरकाघाट स्वाती डोगरा, तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा तथा कंप्यूटर प्रोग्रामर अनिल ठाकुर ने मास्टर ट्रेनर के रूप में अलग अलग सत्रों में प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन